Skip to main content

Yogi Adityanath’s Namaz Remark Draws Sharp Response From Waris Pathan


Yogi Adityanath’s Namaz Remark Draws Sharp Response From Waris Pathan

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमाज़ को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर नमाज़ पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए। उन्होंने कहा कि प्यार से मानेंगे तो ठीक है, लेकिन अगर नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर भी बयान को लेकर बहस जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर AIMIM नेता वारिस पठान ने करारा जवाब दिया है। वारिस पठान ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को संविधान द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार मिला हुआ है और उसका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से देश में राजनीतिक माहौल गरमाया जा रहा है। इस बयान के बाद कानून व्यवस्था, धार्मिक प्रथाओं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

#WarisPathan #YogiAdityanath #KhabarFace2Face #NamazRow #UPPolitics #PoliticalDebate #ReligiousFreedom #AIMIM #IndiaNews #BreakingNews

Comments