Skip to main content

Malvani MD drugs case - BJP's Vinod Shelar visits Waseem Mandap white House hall


मालवणी में एमडी ड्रग्स मामले पर बीजेपी प्रवक्ता विनोद शेलार का बड़ा आरोप, विशेष जांच टीम बनाने की मांग

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता विनोद शेलार ने मालवणी गेट नंबर 8 स्थित वसीम मंडप व्हाइट हाउस का दौरा कर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मालवणी और मीरा रोड से जुड़े कथित एमडी ड्रग्स रैकेट को लेकर गंभीर आरोप लगाए। विनोद शेलार ने दावा किया कि मीरा रोड पुलिस ने करीब 100 करोड़ रुपये कीमत का 300 किलो कच्चा माल और 13 करोड़ रुपये कीमत की 6 किलो 773 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक असलम शेख के करीबी वसीम मंडपवाला के गोदाम, मनोरी फार्महाउस और अन्य ठिकानों से ड्रग्स व मशीनरी जब्त की गई, लेकिन अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विनोद शेलार ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चों के खेल मैदानों पर अवैध कब्जा कर शादी मंडप चलाए जा रहे हैं और सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण किए गए हैं। उन्होंने मालवणी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाहर की पुलिस इतनी बड़ी कार्रवाई करती है, लेकिन स्थानीय पुलिस निष्क्रिय दिखाई देती है। बीजेपी की ओर से इस मामले की जांच के लिए नारकोटिक्स विभाग के साथ विशेष जांच टीम गठित करने, भ्रष्ट अधिकारियों के तबादले और कथित अवैध धंधों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

Comments