Skip to main content

MLA Aslam Shaikh Explains SIR, Census & SRA Survey at Malvani Public Awareness Camp



MLA Aslam Shaikh Explains SIR, Census & SRA Survey at Malvani Public Awareness Camp

मालवणी में जनजागृति शिविर आयोजित, MLA असलम शेख ने SIR, जनगणना और SRA सर्वे को लेकर लोगों को किया जागरूक

मालवणी के रमज़ान अली हाई स्कूल में शुक्रवार 22 मई 2026 को शाम 6:30 बजे जनजागृति शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक असलम शेख ने SIR, जनगणना और SRA सर्वे को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय मुंबई शहर में एक साथ तीन बड़े काम चल रहे हैं और बहुत कम इलाकों में ये तीनों प्रक्रियाएं एक साथ हो रही हैं।

असलम शेख ने बताया कि कहीं जनगणना (Census) का काम चल रहा है तो कहीं SRA की तरफ से बायोमेट्रिक और घरों के सर्वे का काम जारी है। उन्होंने कहा कि मुंबई के स्लम इलाकों में महाराष्ट्र सरकार और SRA की तरफ से बायोमेट्रिक सर्वे, घरों की मैपिंग और डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति कन्फ्यूज न हो और अपने-अपने एरिया में लोगों को सही जानकारी दें।

उन्होंने कहा कि गांवठन इलाकों में बायोमेट्रिक सर्वे नहीं होगा, लेकिन वहां SRA और जनगणना का काम जरूर होगा। जबकि पूरे स्लम एरिया में तीनों प्रक्रियाएं चलेंगी। उन्होंने दोबारा दोहराते हुए कहा कि SRA की तरफ से बायोमेट्रिक और मैपिंग का काम किया जाएगा, जबकि जनगणना अलग प्रक्रिया है।

असलम शेख ने कहा कि यह नागरिकता से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण मामला है। हर इंसान का नाम रिकॉर्ड में आना जरूरी है, चाहे वह बिल्डिंग में रहता हो या स्लम में। उन्होंने कहा कि कौन हिंदुस्तानी है और कौन नहीं, यह भी इसी प्रक्रिया से तय होगा। उन्होंने बताया कि अधिकारी लोगों को पूरी प्रक्रिया समझाएंगे।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से घरों का बायोमेट्रिक और सर्वे दोनों तरीके से हो रहा है। डोर-टू-डोर नंबरिंग की जा रही है और ड्रोन सर्वे भी किया जाएगा। पहले चरण में घरों की नंबरिंग होगी, उसके बाद सर्वे और फिर ड्रोन सर्वे किया जाएगा।

असलम शेख ने लोगों को समझाते हुए कहा कि जिनके दो कमरे या दो घर हैं, उन्हें सर्वे के दौरान पहले से ही अलग-अलग बताना जरूरी है। कई बार दो भाइयों के अलग बिजली बिल होते हैं लेकिन बीच में पार्टिशन नहीं होता, ऐसे मामलों में पहले से तैयारी करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग डॉक्यूमेंट और अलग लाइट बिल होना जरूरी है।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और स्थानीय टीमों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को सुरक्षित रखना और उनकी मदद करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 2002 की सूची और वर्तमान सूची दोनों तैयार की जाएं और हर EP वाइज कार्यकर्ताओं के मोबाइल में भी उपलब्ध कराई जाएं ताकि मैपिंग में दिक्कत न हो।

उन्होंने आज़मी नगर, अंबोजवाड़ी, जूलेशवाड़ी, इनासवाड़ी जैसे इलाकों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां लोगों के नाम और पते अलग-अलग जगह दर्ज होते हैं, इसलिए मैपिंग के समय विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर एक भी व्यक्ति छूट गया तो उसे आगे बहुत परेशानी होगी।

असलम शेख ने नगर सेवकों, NGO चलाने वालों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे अपने ऑफिस में हेल्प डेस्क शुरू करें, लोगों को ट्रेनिंग दें और आसपास के लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि सिर्फ टेबल लगाकर बैठना काफी नहीं है, बल्कि लोगों को सही मार्गदर्शन भी देना होगा।

उन्होंने बताया कि करीब 250 से 300 लोगों को इस बैठक में बुलाया गया है ताकि वे अपने-अपने इलाके में लोगों को जागरूक कर सकें। उन्होंने कहा कि हर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ स्थानीय लड़कों की टीम बनाई जाए ताकि चार से छह प्लॉट तक आसानी से कवर किए जा सकें।

उन्होंने जनगणना प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि महानगरपालिका के कर्मचारी घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों की जानकारी ले रहे हैं। पहले OTP सिस्टम था लेकिन अब आगे की प्रक्रिया अधिकारियों द्वारा समझाई जाएगी।

असलम शेख ने लोगों से अपील की कि किसी भी अधिकारी को सर्वे करने से न रोका जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई घर नंबरिंग या सर्वे से छूट गया तो आगे चलकर उस व्यक्ति को दिक्कत हो सकती है। इसलिए शासन के निर्णय का पालन करना जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति लोगों को डराकर पैसे न मांगे। अगर कोई कहे कि “तुम्हारा नंबर डाल दूंगा, मुझे पैसे दो”, तो लोग ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्होंने साफ कहा कि अधिकारी किसी से पैसे नहीं मांगते और जनता को जागरूक रहना होगा।

उन्होंने कहा कि SIR, जनगणना और SRA जैसे तीनों मुद्दों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है ताकि हर व्यक्ति तक सही जानकारी पहुंचे और कोई भी घर या व्यक्ति सर्वे से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के अंत में असलम शेख ने बताया कि अलग-अलग क्लस्टर में बायोमेट्रिक सर्वे करने वाले अधिकारियों की सूची तैयार की गई है और हर टीम के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं को भी लगाया जाएगा ताकि सर्वे प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

इसके बाद SRA विभाग के अधिकारी विवेक बोर्डे ने लोगों को बायोमेट्रिक सर्वे और SRA प्रक्रिया की जानकारी देना शुरू किया।

Populars Posts

Malvani MD Drugs Row: Wasim Shaikh Says He Was Deceived and Trapped

Malvani MD Drugs Row: Wasim Shaikh Says He Was Deceived and Trapped मालवणी MD ड्रग्स मामले में वसीम शेख का बयान, “मुझे धोखा देकर फंसाया गया” मुंबई के मालवणी इलाके में चर्चित “MD ड्रग्स रैकेट” मामले को लेकर सामना नगर म्हाडा ग्राउंड, मालवणी गेट नंबर 8 स्थित वसीम मंडप के मालिक वसीम शेख ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया है।  वसीम शेख ने कहा कि इस पूरे मामले में उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अक़रम नाम के व्यक्ति ने उनके साथ धोखा किया, गेम खेला, चीटिंग की और उन्हें ब्लैकमेल किया।  वसीम शेख ने अपने बयान में कहा कि अगर वह किसी गलत काम में शामिल होते तो वह अपनी ही जगह पर ऐसा काम कभी नहीं करते, बल्कि कहीं और करते। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत के कानून और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है और सच सामने आएगा।  उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी नेता विनोद शेलार और रिज़वाना खान उन्हें अच्छी तरह जानते हैं और जानते हैं कि वह किस तरह के इंसान हैं।  वसीम शेख ने आगे दावा किया कि विधायक असलम शेख ने उनसे कहा है कि अगर वह गलत साबित हुए तो उनका साथ नहीं दिया ज...