Skip to main content

Karwa Foundation Expands Health, Education and Relief Services Across Mumbai, UP and India


Karwa Foundation Expands Health, Education and Relief Services Across Mumbai, UP and India

मालवणी और जोगेश्वरी इलाके में स्वास्थ्य, शिक्षा और मुफ्त दवाइयों के क्षेत्र में लगातार समाज सेवा का कार्य कर रही करवा फाउंडेशन आज जरूरतमंद लोगों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आ रही है। करवा फाउंडेशन हेल्थ और एजुकेशन के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए गरीब, जरूरतमंद और शिक्षा से वंचित लोगों तक सहायता पहुंचाने का काम कर रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा सहायता और मुफ्त दवाइयों की सेवा पहुंचाना है।

करवा फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा के तहत उत्तर प्रदेश के स्योहारा जिला बिजनौर में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया था। वहीं सोलापुर में आई बाढ़ के दौरान प्रभावित परिवारों की मदद के लिए संस्था की ओर से कपड़े और अनाज बांटकर राहत पहुंचाने का कार्य भी किया गया। फाउंडेशन लगातार जरूरतमंद और आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आगे आकर मानव सेवा का कार्य कर रहा है।

फाउंडेशन से जुड़े सभी कार्यकर्ता और अधिकारी पूरी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ समाज सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। करवा फाउंडेशन के संस्थापक इसरार अहमद अंसारी के नेतृत्व में संस्था लगातार अपने सेवा कार्यों का विस्तार कर रही है। संस्था के उपाध्यक्ष श्याम उत्तेकर, राष्ट्रीय सेक्रेटरी अताये मोहम्मद, जॉइंट सेक्रेटरी इमरान अली अंसारी, खजांची सुभान अंसारी और उपखजांची फैयाज अहमद संस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

महाराष्ट्र स्तर पर हारून शेख महाराष्ट्र अध्यक्ष, डॉक्टर सुल्तान महाराष्ट्र जिला उपाध्यक्ष रहमत चौधरी, महाराष्ट्र सेक्रेटरी के रूप में संस्था की गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं। महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष अमीना सैयद जी महिलाओं के बीच जागरूकता और सहायता कार्यों को सक्रिय रूप से संचालित कर रही हैं। वहीं मुंबई अध्यक्ष सिद्धांत कामले और मुंबई महिला अध्यक्ष सकीला सैयद भी समाज सेवा के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में भी संस्था का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हसीनुद्दीन, डॉक्टर रईस अहमद सेक्रेटरी, जिला बिजनौर अध्यक्ष इकरामुद्दीन, नूरपुर अध्यक्ष नदीम सलमानी और मुरादाबाद अध्यक्ष सलमान चौधरी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों की सहायता और समाज सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं।

इसके अलावा आकोला, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, जिला थाना और उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ नगर के सभी कार्यकर्ता एवं अधिकारी करवा फाउंडेशन से जुड़कर समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। संस्था का कहना है कि हेल्थ और एजुकेशन के क्षेत्र में समाज के लोगों तक सहायता पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य लगातार जारी रखा जाएगा।

करवा फाउंडेशन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि लोग संस्था की मदद और सहयोग करें ताकि आगे भी गरीब, जरूरतमंद और शिक्षा से वंचित लोगों तक सहायता पहुंचाने का कार्य लगातार जारी रखा जा सके और समाज सेवा का यह मिशन और मजबूत बन सके।

इस अवसर पर जिला-ठाणे अध्यक्ष सय्यद जावेदअली शब्बीअली सय्यद और जिला-जलगांव अध्यक्ष मोहसिन नासिर शाह ने भी संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए लोगों से करवा फाउंडेशन के सहयोग की अपील की।

Populars Posts

Malvani MD Drugs Row: Wasim Shaikh Says He Was Deceived and Trapped

Malvani MD Drugs Row: Wasim Shaikh Says He Was Deceived and Trapped मालवणी MD ड्रग्स मामले में वसीम शेख का बयान, “मुझे धोखा देकर फंसाया गया” मुंबई के मालवणी इलाके में चर्चित “MD ड्रग्स रैकेट” मामले को लेकर सामना नगर म्हाडा ग्राउंड, मालवणी गेट नंबर 8 स्थित वसीम मंडप के मालिक वसीम शेख ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया है।  वसीम शेख ने कहा कि इस पूरे मामले में उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अक़रम नाम के व्यक्ति ने उनके साथ धोखा किया, गेम खेला, चीटिंग की और उन्हें ब्लैकमेल किया।  वसीम शेख ने अपने बयान में कहा कि अगर वह किसी गलत काम में शामिल होते तो वह अपनी ही जगह पर ऐसा काम कभी नहीं करते, बल्कि कहीं और करते। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत के कानून और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है और सच सामने आएगा।  उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी नेता विनोद शेलार और रिज़वाना खान उन्हें अच्छी तरह जानते हैं और जानते हैं कि वह किस तरह के इंसान हैं।  वसीम शेख ने आगे दावा किया कि विधायक असलम शेख ने उनसे कहा है कि अगर वह गलत साबित हुए तो उनका साथ नहीं दिया ज...