Skip to main content

Outrage in Uttar Pradesh over smart meters, people in Fatehpur uproot and throw electricity meters


Outrage in Uttar Pradesh over smart meters, people in Fatehpur uproot and throw electricity meters

स्मार्ट मीटर के खिलाफ यूपी में उबाल, फतेहपुर में लोगों ने उखाड़कर फेंके बिजली मीटर


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सामने आए एक वीडियो ने बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर जनता के गुस्से को उजागर कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों रुपये के बढ़े हुए बिजली बिल से नाराज लोग स्मार्ट मीटर उखाड़कर सीधे बिजली घर में फेंक रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विरोध सिर्फ फतेहपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के कई हिस्सों में लोग सड़कों पर उतरकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है, जहां विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है।

#SmartMeterProtest #Fatehpur #UttarPradesh #ElectricityBill #PublicProtest #SmartMeterControversy #UPNews #GroundReport #ElectricityCrisis #khabarface2face

Comments