Abu Azmi Defends Bakra Eid Sacrifice Amid Row
मुंबई में बकरीद पर सियासत गरम, अबू आज़मी बोले- कुर्बानी इस्लाम का अहम हिस्सा, बीजेपी और बजरंग दल पर लगाया पोलराइजेशन का आरोप
मुंबई, महाराष्ट्र में बकरीद के मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आज़मी का बयान चर्चा में आ गया है। अबू आज़मी ने कहा कि कुर्बानी इस्लाम का अहम हिस्सा है और जिन जानवरों की कानून के तहत अनुमति है, उनकी कुर्बानी करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज सोसाइटी में पर्दा लगाकर धार्मिक परंपराओं का पालन करता है और संविधान सभी धर्मों को अपने तरीके से त्योहार मनाने की आजादी देता है।
अबू आज़मी ने आरोप लगाया कि जब भी मुसलमानों का कोई त्योहार आता है तो कुछ संगठन और बीजेपी से जुड़े लोग जानबूझकर माहौल को पोलराइज करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम मुद्दा बनाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की जाती है, जबकि देश में सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है।
#AbuAzmi #BakraEid #Mumbai #SamajwadiParty #khabarface2face #Maharashtra #Eid2026 #Politics #BJP #BajrangDal
Comments
Post a Comment
Drop a comment!