Irfan Machiwala Urges Eknath Shinde and BMC Commissioner Ashwini Bhide to Order Surprise Inspections of Civic Workers Across Mumbai
Irfan Machiwala Urges Eknath Shinde and BMC Commissioner Ashwini Bhide to Order Surprise Inspections of Civic Workers Across Mumbai मुंबई में BMC कर्मचारियों की हाजिरी की अचानक जांच की मांग, इरफान मच्छीवाला ने एकनाथ शिंदे और आयुक्त अश्विनी भिड़े को लिखा मुंबई: सामाजिक कार्यकर्ता इरफान मच्छीवाला ने महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे और मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिड़े से मांग की है कि मुंबई महानगरपालिका (BMC) के सभी 26 वार्डों में काम करने वाले कर्मचारियों की अचानक जांच कराई जाए। उन्होंने इस मामले में BMC के ऑडिट विभाग और विजिलेंस विभाग से जांच कराने की अपील की है। इरफान मच्छीवाला के अनुसार, कोलाबा से दहिसर तक सभी 26 वार्डों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ड्रेनेज और मेंटेनेंस विभागों में तैनात कर्मचारियों की वास्तविक संख्या और उनकी ड्यूटी की स्थिति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंजूर पदों के मुकाबले कितने कर्मचारी वास्तव में काम कर रहे हैं, इसका भौतिक सत्यापन किया जाना जरूरी है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ कर्मचारी सुबह हाजिरी दर्ज करने के बाद कथित तौर पर नि...