Skip to main content

शिया छात्रों की गिरफ्तारी का मामला गरमाया, मध्य पूर्व तनाव के बीच मौलाना यासूब अब्बास ने उठाई आवाज


शिया छात्रों की गिरफ्तारी का मामला गरमाया, मध्य पूर्व तनाव के बीच मौलाना यासूब अब्बास ने उठाई आवाज

#IndianStudents #ShiaCommunity #MiddleEastCrisis #UAE #Kuwait #DetainedStudents #MaulanaYasoobAbbas #MEA #SJaishankar #BreakingNews #KhabarFace2Face


▶ Click on the video above to watch

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शिया छात्रों की गिरफ्तारी का मामला अब गंभीर होता जा रहा है। मौलाना यासूब अब्बास ने एक वीडियो के माध्यम से कुछ छात्रों के नाम और उनकी स्थिति की जानकारी साझा की है, जिन्हें यूएई और कुवैत सहित विभिन्न देशों में हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया है।

मौलाना के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नौगावां सादात के मोहम्मद राहिब हसन अब्बास और मोहम्मद ज़फर हसन अब्बास को पिछले एक महीने से हिरासत में रखा गया है। इसके अलावा लखनऊ के शबीह हसन को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से, आजमगढ़ के कामिल अब्बास को कुवैत से और ज़ाहिद मासूम को अबू धाबी से हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी गई है।

मौलाना यासूब अब्बास ने उन परिवारों से अपील की है जिनके बच्चे दुबई, शारजाह, अल ऐन, फुजैरा, रास अल खैमाह, दिबा, कुवैत, कतर, बहरीन या सऊदी अरब जैसे देशों में फंसे हैं या हिरासत में होने की आशंका है, वे अपनी जानकारी उनके व्हाट्सएप नंबर 9839010072 पर साझा करें।

उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय के समक्ष बात रखेंगे, ताकि संबंधित छात्रों की स्थिति स्पष्ट हो सके और आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा सके। यह मामला अब प्रभावित परिवारों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Comments