Skip to main content

₹182 Crore Captagon Drug Seized in Operation RAGEPILL, Amit Shah Reaffirms Zero Tolerance Against Narcotics


₹182 Crore Captagon Drug Seized in Operation RAGEPILL, Amit Shah Reaffirms Zero Tolerance Against Narcotics

ऑपरेशन RAGEPILL में ₹182 करोड़ की कैप्टागन जब्त, अमित शाह बोले- ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस जारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि मोदी सरकार ‘ड्रग-फ्री इंडिया’ के संकल्प के साथ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन RAGEPILL’ के तहत एजेंसियों ने पहली बार ₹182 करोड़ कीमत की कैप्टागन ड्रग जब्त की है, जिसे कथित तौर पर “जिहादी ड्रग” कहा जाता है। यह ड्रग खेप मध्य पूर्व भेजी जानी थी। इस मामले में एक विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है। अमित शाह ने कहा कि भारत की जमीन का इस्तेमाल ड्रग्स के ट्रांजिट रूट के रूप में नहीं होने दिया जाएगा और देश में आने-जाने वाली हर ग्राम ड्रग्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने NCB अधिकारियों की सतर्कता और बहादुरी की सराहना भी की।

#AmitShah #OperationRAGEPILL #DrugFreeIndia #NCB #Captagon #JihadiDrug #BreakingNews #IndiaNews #MiddleEast #DrugSeizure #NarcoTerror #ModiGovernment #NarcoticsControlBureau #WarOnDrugs #KhabarFace2Face

Comments