Skip to main content

Incomplete drainage work in MHB Colony, Malvani Gate No. 8 causes trouble; residents raise serious complaints


मालवणी गेट नंबर 8 MHB कॉलोनी में अधूरा गटर काम बना परेशानी, जनता ने उठाई गंभीर शिकायतें

मुंबई के मालाड मालवणी गेट नंबर 8 स्थित MHB कॉलोनी में इन दिनों कंक्रीट रोड और दोनों तरफ गटर निर्माण का काम जारी है। लेकिन स्थानीय लोगों ने काम की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। जनता का कहना है कि महाराष्ट्र मेडिकल के पास गटर के अंदर पहले से केबल पाइप मौजूद है, जिसे हटाए बिना सही तरीके से निर्माण संभव नहीं है। पाइप की वजह से गटर में कचरा जमा हो रहा है, जिससे गंदगी और बदबू बढ़ रही है। इसके अलावा लोगों ने यह भी शिकायत की है कि गटर की चौड़ाई और गहराई दोनों ही काफी कम रखी जा रही है, जिससे भविष्य में जलभराव और सफाई की समस्या खड़ी हो सकती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की है

#Malad #Malvani #MHBColony #MumbaiNews #LocalIssue #DrainageProblem #RoadConstruction #PublicComplaint #MumbaiUpdates #khabarface2face 

Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...