Skip to main content

Malvani MHB Colony ke gaddhe mein gira Ek bike sawar


MHB कॉलोनी में रोड कंस्ट्रक्शन के दौरान बड़ा हादसा, CCTV में गड्ढे में गिरता दिखा बाइक सवार

मालाड मालवानी की MHB कॉलोनी में रोड कंस्ट्रक्शन के दौरान खुले गड्ढे में एक बाइक सवार के गिरने का मामला सामने आया है। देखा जा सकता है कि यह CCTV वीडियो 7 मई 2026 की रात करीब 2:45 बजे का है और घटना चॉल नंबर 13 के पास हुई। CCTV फुटेज में बाइक सवार अचानक गड्ढे में गिरता दिखाई दे रहा है। फिलहाल यह व्यक्ति कौन था इसकी पहचान नहीं हो सकी है और हादसा किस परिस्थिति में हुआ इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह के हादसे रोकने के लिए निर्माण स्थल और गड्ढों के आसपास तुरंत बैरिकेड्स लगाए जाएं ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

#Mumbai #MHBColony #RoadConstruction #CCTVFootage #BikeAccident #MumbaiNews #MaladNews #RoadSafety #BreakingNews #KhabarFace2Face

Comments