पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमला, शर्ट फाड़ी गई, अंडे और जूते फेंके गए
पश्चिम बंगाल के सोनारपुर दक्षिण में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी उस वक्त विवाद और हंगामे का शिकार हो गए जब वे चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ित कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद भाजपा समर्थकों ने उन्हें घेर लिया, नारेबाजी की और उनके साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान उन पर अंडे, जूते और पत्थर फेंके गए तथा उनकी शर्ट भी फाड़ दी गई। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से कहा कि यह हमला पहले से प्लान किया गया था और इलाके में पुलिस मौजूद नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि हेलमेट की वजह से उनका सिर बच गया। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों से वे डरने वाले नहीं हैं और पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है। अभिषेक ने यह भी कहा कि वे इस मामले को कलकत्ता हाईकोर्ट और राज्यपाल के सामने उठाएंगे तथा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। उन्होंने दो टूक कहा, "मैं झुकूंगा नहीं।"
#AbhishekBanerjee #WestBengal #TMC #BJP #PoliticalViolence #khabarface2face #BreakingNews #BengalPolitics #MamataBanerjee #IndiaNews
Comments
Post a Comment
Drop a comment!