Skip to main content

Methanol Horror in Pimpri-Chinchwad: Maharashtra Govt Vows Strict Action


Methanol Horror in Pimpri-Chinchwad: Maharashtra Govt Vows Strict Action

पिंपरी-चिंचवड़ जहरीली शराब कांड पर सीएम फडणवीस का बड़ा बयान, 8 गिरफ्तार

मुंबई, महाराष्ट्र: पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस अवैध शराब कारोबार के पूरे नेटवर्क और “इकोसिस्टम” की पहचान कर ली गई है। पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि यह नेटवर्क कितनी दूर तक फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचकर इसे पूरी तरह खत्म करेगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब को मेथनॉल जैसे खतरनाक केमिकल से तैयार किया गया था। मामले में विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा साझा की जाएगी।

#Pune #PimpriChinchwad #Mumbai #Maharashtra #DevendraFadnavis #ToxicLiquor #HoochTragedy #BreakingNews #CrimeNews #Methanol #khabarface2face

Comments