Malwani Police Conduct Flag March Ahead of Bakra Eid to Ensure Peace and Security
मालवानी में बकरा ईद से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, अमन-ओ-अमान कायम रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त
मुंबई के मालवानी इलाके में बकरा ईद के मद्दे नज़र मंगलवार 26 मई को मालवानी पुलिस की ओर से बड़े पैमाने पर रूट मार्च निकाला गया। इलाके में अमन-ओ-अमान और कानून व्यवस्था बरकरार रखने के मकसद से निकाले गए इस मार्च में ACP नीता पाडवी और मालवानी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नगरकर खुद मौजूद रहे।
पुलिस का यह फ्लैग मार्च मालवानी गेट नंबर 5, 6, 7 और 8, म्हाडा, अंबुजवाड़ी समेत पूरे मालवानी इलाके से होकर गुज़रा। इस दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात नज़र आया। रूट मार्च के जरिए आम लोगों को यह पैगाम देने की कोशिश की गई कि त्योहार के दौरान सुरक्षा इंतज़ामात पूरी तरह मजबूत हैं और किसी भी तरह की अफवाह या अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने इलाके के नागरिकों से अपील की कि वह भाईचारा, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन ने साफ किया कि बकरा ईद के मौके पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मालवानी पुलिस का यह कदम इलाके में लोगों के बीच सुरक्षा और भरोसे का माहौल कायम करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और शांति बनाए रखने में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
हमारे चैनल को शेयर और सब्सक्राइब ज़रूर करें।
शुक्रिया, जय हिंद, जय महाराष्ट्र।
#Malvani #MumbaiPolice #khabarface2face #RouteMarch #BakraEid #Malad #ACPNeetaPadvi #ShailendraNagarkar #MalvaniPolice #MumbaiNews #PeaceMarch #LawAndOrder