Skip to main content

Big Demolition Drive in Garib Nagar Bandra East, Residents Protest as Homes Are Removed


Big Demolition Drive in Garib Nagar Bandra East, Residents Protest as Homes Are Removed

बांद्रा ईस्ट में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू, गरीब नगर में कई घरों पर चला बुलडोजर

बांद्रा ईस्ट के गरीब नगर इलाके में वेस्टर्न रेलवे और बीएमसी द्वारा रेलवे जमीन पर बने कथित अवैध ढांचों के खिलाफ बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कई दिनों तक चल सकती है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान कई परिवार प्रभावित हुए, वहीं मौके से सामने आए वीडियो में लोग रोते, विरोध करते और अपना सामान बचाने की कोशिश करते दिखाई दिए। स्थानीय निवासियों ने कार्रवाई को अचानक बताते हुए नाराजगी जताई। वहीं किरीट सोमैया ने ट्वीट कर रेलवे और पुलिस का धन्यवाद करते हुए दावा किया कि बांद्रा टर्मिनस के पास “बांग्लादेशी अतिक्रमण” हटाए जा रहे हैं और उन्होंने सुबह मौके का दौरा भी किया।

#BandraEast #GaribNagar #DemolitionDrive #khabarface2face  #WesternRailway #BMC #MumbaiNews #BreakingNews #EncroachmentDrive #RailwayLand #BandraTerminus #Mumbai #PoliceDeployment

Comments