Delhi And Faridabad Muslim Community Demands Cow Be Declared India’s National Animal On Eid-ul-Adha, Calls For Harmony And Stronger Cow Protection Laws
Delhi And Faridabad Muslim Community Demands Cow Be Declared India’s National Animal On Eid-ul-Adha, Calls For Harmony And Stronger Cow Protection Laws
दिल्ली और हरियाणा में मुस्लिम समाज की अनोखी पहल, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठी मांग
ईद-उल-अज़हा के मौके पर राजधानी दिल्ली और हरियाणा के फरीदाबाद में मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग उठाकर एक नई बहस को जन्म दिया है। नमाज़ के बाद हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर लोगों ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, सभ्यता और करोड़ों हिंदू भाइयों की आस्था का अहम प्रतीक है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने देशभर में बूचड़खानों को बंद करने और गायों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाने की भी मांग की। लोगों का कहना था कि यह पहल आपसी भाईचारे, मोहब्बत, गंगा-जमुनी तहज़ीब और देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। दिल्ली के बाद फरीदाबाद में भी इसी मांग को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने समर्थन जताया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेज़ी से हो रही है।
#Delhi #Faridabad #khabarface2face #CowNationalAnimal #EidMubarak #MuslimCommunity #CowProtection #IndiaNews #HaryanaNews #NationalAnimal #CommunalHarmony