सरकारी तेल नीति पर सवाल, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल महंगे ही क्यों?
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा है कि पिछले एक महीने में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 116 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर लगभग 92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है, यानी करीब 24 डॉलर प्रति बैरल की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं दी गई है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब तेल कंपनियों को नुकसान होता है तो सरकार के मंत्री चिंता जताते हैं, लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होता है तो आम जनता को उसका फायदा क्यों नहीं दिया जाता। इस मुद्दे ने एक बार फिर ईंधन कीमतों की पारदर्शिता और सरकारी नीति पर बहस छेड़ दी है।
#PetrolDiesel #khabarface2face #OilPrice #BrentCrude #IndiaNews #FuelPriceHike #PoliticalNews
Comments
Post a Comment
Drop a comment!