Skip to main content

Malvani Shia Cemetery Issue Heats Up Again, Danish Bhai Accuses Authorities of Halting the Work


मालवणी शिया कब्रिस्तान मामला फिर गरमाया, दानिश भाई ने सरकार पर लगाए काम रोकने के आरोप

मालवणी शिया कब्रिस्तान को लेकर “तंजीम ए शोहदा ए करबला” ट्रस्ट के अध्यक्ष दानिश भाई ने Khabar Face2Face YouTube चैनल को दिए इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिया कब्रिस्तान का काम पहले लगभग पूरा हो चुका था लेकिन बीच में इसे रोक दिया गया। दानिश भाई के मुताबिक विधायक और नगरसेवकों ने यह मुद्दा विधान भवन और हाउस में उठाया है, जबकि उनकी टीम लगातार अधिकारियों से संपर्क में है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार निकम्मी साबित हो रही है और खासकर मालवणी के विकास कार्यों को रोका जा रहा है। दानिश भाई ने चेतावनी दी कि अगर जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अडानी प्रोजेक्ट को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि 5 एकड़ जमीन के बदले नया प्लान और सैटेलाइट सर्वे जल्द होना चाहिए ताकि जनता के टैक्स के पैसे का सही इस्तेमाल हो सके।

Comments