Thane Doctor Assault Case: Hospital Violence Sparks Outrage, Political Heat Intensifies
ठाणे अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट पर सियासत तेज, कांग्रेस नेता असलम शेख ने सरकार पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) क्षेत्र के एक अस्पताल में डॉक्टरों के साथ कथित मारपीट का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। आरोप है कि शिंदे गुट की शिवसेना के एक नगरसेवक ने सरकारी डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की, जिसके बाद डॉक्टरों में भारी नाराज़गी देखने को मिली।
कांग्रेस विधायक असलम शेख ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार सत्ता के नशे में चूर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और डॉक्टरों पर हमला करना बेहद शर्मनाक है। अस्पतालों में सुविधाओं की कमी सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन समस्याओं का समाधान करने के बजाय सत्ता का इस्तेमाल डॉक्टरों और महिलाओं को डराने के लिए किया जा रहा है।
KDMC आयुक्त अभिनव गोयल ने बताया कि हमले के बाद डॉक्टर मानसिक रूप से काफी आहत हैं। उन्होंने डॉक्टरों से हड़ताल वापस लेने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर सृष्टि बाविस्कर और डॉक्टर वैभव सालुंखे ने नवजात शिशु के परिजनों को अस्पताल के नियोनेटल ICU में जगह नहीं होने के कारण बच्चे को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की सलाह दी थी। इससे नाराज़ परिजनों ने स्थानीय नगरसेवक से संपर्क किया। आरोप है कि नगरसेवक अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इस घटना में डॉक्टर वैभव सालुंखे घायल हो गए।
फिलहाल इस मामले को लेकर डॉक्टरों में रोष है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
#Thane #KDMC #Doctors #DoctorAssault #AslamShaikh #ShivSena #Maharashtra #Hospital #MedicalStaff #Healthcare #JusticeForDoctors #BreakingNews #Khabarface2face
Comments
Post a Comment
Drop a comment!