Skip to main content

MLA Amin Patel Slams Government in Vidhan Sabha Over Students Uniforms, Schools and Health Issues


MLA Amin Patel Slams Government in Vidhan Sabha Over Students Uniforms, Schools and Health Issues

विधानसभा में अमीन पटेल ने उठाए शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के गंभीर मुद्दे

महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि सरकार द्वारा छात्रों के लिए घोषित 27 जरूरी शैक्षणिक वस्तुओं में से केवल दो ही उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि बाकी 25 चीजें अब तक बच्चों तक नहीं पहुंची हैं। अमीन पटेल ने आरोप लगाया कि विपक्षी इलाकों के स्कूलों में बच्चों को यूनिफॉर्म, जूते, बैग और पानी की बोतल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को जरूरी सुविधाएं नहीं दी जाएंगी तो मजबूरी में बच्चे स्कूल छोड़ देंगे और इसका फायदा उठाकर सरकारी स्कूलों को निजी हाथों में सौंप दिया जाएगा। अमीन पटेल ने मुंबई के कई बड़े स्कूलों के निजीकरण पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि शिक्षा का निजीकरण पूरी तरह गलत है।

इसके साथ ही उन्होंने मुंबई महानगरपालिका के अस्पतालों और डिस्पेंसरी की खराब हालत पर भी चिंता जताई। अमीन पटेल ने कहा कि नायर अस्पताल में पिछले तीन साल से एमआरआई मशीन नहीं है, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि डिस्पेंसरी में दवाइयों और टेस्टिंग की सुविधाओं की भारी कमी है।

#AminPatel #MaharashtraVidhansabha #MumbaiNews #EducationCrisis #khabarface2face  #SchoolPrivatization #NairHospital #HealthcareIssues #AssemblySession #CongressMLA #BMC #PublicIssues #BreakingNews

Comments