Malvani Residents Question Sudden Lagoon Road Beautification Ahead of Mayor and BMC Chief's STP Visit
Malvani Residents Question Sudden Lagoon Road Beautification Ahead of Mayor and BMC Chief's STP Visit
मालवानी के लगून रोड का अचानक सौंदर्यीकरण चर्चा का विषय, मेयर और BMC आयुक्त के दौरे से पहले क्यों बदली तस्वीर?
मुंबई के मालाड पश्चिम स्थित मालवानी के लगून रोड पर अचानक तेज़ी से हुए सौंदर्यीकरण कार्य ने स्थानीय लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है। सड़क की मरम्मत, डिवाइडर पर पेड़-पौधे लगाना, रंग-रोगन करना और सड़क से पार्किंग हटने के बाद मार्ग पहले से अधिक चौड़ा और साफ दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक मुंबई की महापौर और बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे मालवानी स्थित एसटीपी प्लांट के निरीक्षण के लिए आने वाली हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस क्षेत्र में कोई विशेष काम नहीं हुआ, लेकिन दौरे से ठीक पहले अचानक बड़े पैमाने पर विकास और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होना कई सवाल खड़े करता है। जहां कुछ लोग इस बदलाव से खुश हैं, वहीं कई नागरिक इसे केवल वीआईपी दौरे से जोड़कर अपनी नाराजगी भी जता रहे हैं।
#Malvani #Malad #khabarface2face #LagoonRoad #AshwiniBhide #Mumbai #BMC #STPPlant #LocalNews
Comments
Post a Comment
Drop a comment!