Skip to main content

Aslam Shaikh Raises Extortion Gang Threat in Assembly, Demands Special Police Task Force


Aslam Shaikh Raises Extortion Gang Threat in Assembly, Demands Special Police Task Force

विधानसभा में विधायक असलम शेख ने देशभर में उद्योगपतियों, सेलिब्रिटीज़ और कलाकारों को फोन पर धमकाकर रंगदारी मांगने और उन पर हमले करने वाले सक्रिय गैंगों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के संगठित अपराध अब सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा बन चुके हैं।

असलम शेख ने मांग की कि ऐसे गैंगों पर सख्त नकेल कसने के लिए पुलिस की एक विशेष टास्क फोर्स गठित की जाए, ताकि अपराधियों के नेटवर्क को तोड़कर आम नागरिकों और नामचीन हस्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

#AslamShaikh #MaharashtraAssembly #ExtortionCase #khabarface2face #CrimeControl #PoliceTaskForce #LawAndOrder #MumbaiPolitics #SecurityConcern #IndiaNews

Comments