Skip to main content

Malvani Wall Collapse Sparks Questions Over Illegal Construction, Residents Demand Accountability


Malvani Wall Collapse Sparks Questions Over Illegal Construction, Residents Demand Accountability

मालवणी NCC प्लॉट 61 हादसे के बाद बीएमसी की कार्रवाई शुरू, तीन मंजिला अवैध/जर्जर निर्माण पर चला हथौड़ा


मुंबई के मालवणी स्थित एनसीसी प्लॉट नंबर 61 में शनिवार देर रात तीन मंजिला मकान की दीवार अचानक पड़ोसी के घर पर गिर गई थी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की जर्जर और संदिग्ध इमारतों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई थी।

इसी क्रम में सोमवार, 20 जुलाई 2026 को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने दीवार से लगे पीपल के बड़े पेड़ को हटाने और दीवार तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही संबंधित तीन मंजिला निर्माण को भी गिराने की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह तीन मंजिला निर्माण कैसे तैयार हो गया? यदि निर्माण नियमों के विरुद्ध था या जर्जर स्थिति में था, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्षेत्र के नागरिक इस मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सभी जर्जर व संदिग्ध इमारतों का व्यापक सर्वे कराने की मांग कर रहे हैं।

#Malvani #Mumbai #khabarface2face #BMC #BuildingCollapse #NCCPlot61 #CivicAction #BreakingNews #Maharashtra

Comments