Skip to main content

Mumbai Social Workers Urge BMC to Deep Clean Garbage Hotspot Beneath Crawford Market JJ Flyover


Mumbai Social Workers Urge BMC to Deep Clean Garbage Hotspot Beneath Crawford Market JJ Flyover

मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट स्थित जेजे फ्लाईओवर के नीचे, मनीष मार्केट के सामने जमा हो रहे कचरे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शुआइब खतीब और ज़ैद खान ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुंबई महानगरपालिका की आयुक्त अश्विनी भिडे, महापौर ऋतु तावड़े तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के मुख्य अभियंता विनायक भाट से अपील की है कि इस स्थान पर विशेष डीप क्लीनिंग अभियान चलाकर वर्षों से जमा कचरे को तुरंत हटाया जाए।

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि फ्लाईओवर के नीचे बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने के कारण इलाके में लगातार दुर्गंध फैल रही है, जिससे पैदल यात्रियों, आसपास के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने चिंता जताई कि विशेष रूप से मानसून के दौरान यह गंदगी संक्रामक बीमारियों के फैलने का कारण बन सकती है और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।

शुआइब खतीब और ज़ैद खान ने बीएमसी के 'ए' वार्ड प्रशासन से मांग की है कि कचरे को तत्काल हटाया जाए, पूरे क्षेत्र का सैनिटाइजेशन किया जाए तथा भविष्य में दोबारा कचरा जमा न हो, इसके लिए नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा होगी, स्वच्छता बनी रहेगी और मुंबई के इस व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र को साफ और सुरक्षित रखा जा सकेगा।

Comments