Skip to main content

Mumbai Mankhurd Building Collapse: 6 Dead, Rescue Operation Continues Amid Fear of More People Trapped


Mumbai Mankhurd Building Collapse: 6 Dead, Rescue Operation Continues Amid Fear of More People Trapped

मुंबई के मानखुर्द में इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मुंबई के मानखुर्द स्थित जनता नगर इलाके में रविवार रात करीब 8:30 बजे ग्राउंड प्लस तीन मंजिला संरचना का एक हिस्सा ढहकर पास की झोपड़ियों पर गिर गया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। मुंबई पुलिस के अनुसार शुरुआती बचाव अभियान में छह लोगों को मलबे से निकाला गया। बीएमसी, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा है कि सभी संबंधित एजेंसियां मिलकर युद्धस्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

#Mumbai #Mankhurd #BuildingCollapse #BreakingNews #MumbaiPolice #BMC #NDRF #FireBrigade #RescueOperation #Maharashtra #TragicAccident #EmergencyResponse #khabarface2face

Comments