Advocate Ganesh Shinde Alleges Temple Shed Removed and Beautification Drive Carried Out Ahead of BMC Commissioner Ashwini Bhide's Malwani STP Visit
Advocate Ganesh Shinde Alleges Temple Shed Removed and Beautification Drive Carried Out Ahead of BMC Commissioner Ashwini Bhide's Malwani STP Visit
एडवोकेट गणेश शिंदे का दावा, आयुक्त अश्विनी भिडे के मालवानी दौरे से पहले मंदिर का शेड हटाया गया, सजावट और सफाई तेज
मालवानी में प्रस्तावित STP (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के निरीक्षण के लिए मुंबई मनपा आयुक्त अश्विनी भिडे के दौरे से पहले एडवोकेट गणेश शिंदे ने इंटरव्यू में दावा किया कि इलाके को बेहतर दिखाने के लिए मंदिर का शेड हटाया गया, विशेष सफाई कराई गई, पार्किंग हटाई गई, डिवाइडरों पर रंग-रोगन किया गया और नए पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये पेड़-पौधे स्थानीय लोगों के हित, हरियाली बढ़ाने या बेहतर पर्यावरण के उद्देश्य से नहीं लगाए जा रहे, बल्कि केवल आयुक्त के दौरे को ध्यान में रखकर लगाए जा रहे हैं। इन दावों पर संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया आना बाकी है।
#Mumbai #Malwani #BMC #AshwiniBhide #GaneshShinde #STP #Malad #KhabarFace2Face #MumbaiNews #BreakingNews
Comments
Post a Comment
Drop a comment!