Skip to main content

Aslam Shaikh Raises Alarm in Maharashtra Assembly Over Mumbai’s Open Space Crisis and Civic Privatization


Aslam Shaikh Raises Alarm in Maharashtra Assembly Over Mumbai’s Open Space Crisis and Civic Privatization

महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक Aslam Shaikh ने मुंबई के घटते ओपन स्पेस, प्लेग्राउंड्स की कमी और महानगरपालिका की शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मुंबई में ड्रग्स एडिक्शन और युवाओं के भटकाव की बड़ी वजह खेल के मैदानों और खुले स्थानों की भारी कमी है।

अस्लम शेख ने सदन में कहा कि राष्ट्रीय नीति के मुताबिक हर 1000 लोगों पर 0.5 हेक्टेयर प्लेग्राउंड और 0.8 हेक्टेयर ओपन स्पेस होना चाहिए, लेकिन मुंबई में 90% ओपन स्पेस की कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो मैदान और ओपन स्पेस बचे हैं, उन्हें भी कमर्शियलाइज किया जा रहा है।

उन्होंने बीएमसी के नए स्कूलों को प्राइवेट एनजीओ को सौंपने पर भी सवाल उठाए और कहा कि इससे सरकारी शिक्षकों की भूमिका खत्म हो रही है और धीरे-धीरे महानगरपालिका की शिक्षा व्यवस्था निजीकरण की ओर बढ़ रही है। मालवानी के एक स्कूल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां टीचर्स और बच्चे होने के बावजूद स्कूल निजी संस्था को दे दिया गया।

इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में SRA, MHADA और BMC के बीच तालमेल की कमी पर भी चिंता जताई और कहा कि बिना इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग के तेज़ी से हो रहे विकास से शहर का संतुलन बिगड़ रहा है।

#AslamShaikh #MaharashtraVidhanSabha #MumbaiDevelopment #BMC #OpenSpaceCrisis #MumbaiSchools #Privatization #Malvani #MumbaiPolitics #UrbanPlanning #khabarface2face

Comments