Amin Patel Seeks Extension of SIR Deadline in Mumbai
मुंबई में SIR प्रक्रिया की धीमी रफ्तार पर कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने उठाए सवाल, BLO के लिए अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति और समयसीमा बढ़ाने की मांग
महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने मुंबई में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की धीमी प्रगति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 29 तारीख से शुरू हुए SIR अभियान में 9 तारीख तक मुंबई में केवल लगभग 1 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से समयसीमा बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि शिक्षक, जो BLO के रूप में कार्य कर रहे हैं, बारिश और स्कूल की जिम्मेदारियों के कारण घर-घर जाकर सर्वे नहीं कर पा रहे हैं। अमीन पटेल ने सुझाव दिया कि इस कार्य के लिए अन्य सरकारी कर्मचारियों को भी BLO नियुक्त किया जाए, ताकि SIR प्रक्रिया में तेजी आए और आम लोगों को हो रही परेशानियों को कम किया जा सके।
#AminPatel #Congress #MaharashtraAssembly #MonsoonSession #SIR #BLO #ElectionCommission #Mumbai #Teachers #VoterVerification #Maharashtra #khabarface2face
Comments
Post a Comment
Drop a comment!