MLA Aslam Shaikh Demands Action Against Food Adulteration in Maharashtra Assembly Debate
मुंबई, 7 जुलाई 2026: महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक असलम शेख ने बढ़ते कैंसर के मामलों और खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इसका सबसे बड़ा कारण खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट है।
असलम शेख ने सदन में आक्रामक अंदाज़ में सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इस मिलावट का लाभ किसे मिल रहा है? उन्होंने कहा कि आज युवा एनर्जी ड्रिंक का लगातार सेवन कर रहे हैं और उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने पूछा कि इन उत्पादों से फायदा किसे हो रहा है और इसकी जवाबदेही कौन तय करेगा?
उन्होंने दूध में मिलावट का मुद्दा भी उठाया और दावा किया कि 100 लीटर दूध को मिलावट के जरिए 1000 लीटर बनाकर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से यह खेल चलता आ रहा है, लेकिन संबंधित एजेंसियां आखिर क्या कर रही थीं और इसका लाभ किसे मिल रहा था?
विधायक असलम शेख ने सरकार से खाद्य मिलावट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, दोषियों की जवाबदेही तय करने और आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
#AslamShaikh #MaharashtraAssembly #CancerCases #KhabarFace2Face #FoodAdulteration #EnergyDrinks #MilkAdulteration #HealthSafety #MaharashtraPolitics #BreakingNews
Comments
Post a Comment
Drop a comment!