Skip to main content

Waqf Amendment Bill Passed in Rajya Sabha, Mixed Reactions Across the Country


Waqf Amendment Bill Passed in Rajya Sabha, Mixed Reactions Across the Country

Watch:https://youtu.be/xBqqCdVf110

राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित, देशभर में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

#WaqfAmendmentBill #RajyaSabha #PoliticalDebate

नई दिल्ली: राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 बहुमत से पारित हो गया। 128 वोट विधेयक के पक्ष में पड़े, जबकि 95 सांसदों ने विरोध किया। अब यह कानून बनने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार करेगा।

बीजेपी सांसद बृज लाल ने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह गरीब और पिछड़े मुस्लिमों, खासकर ओबीसी और पसमांदा समुदाय को वक्फ बोर्ड में भागीदारी का अवसर देगा। अलीगढ़ के दारा शिकोह फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने भी विधेयक का स्वागत किया और इसे नई उम्मीद की किरण बताया। उनके अनुसार, गरीब मुस्लिम समुदाय इस बिल के पास होने से बेहद खुश हैं।

हालांकि, विपक्ष ने इस विधेयक को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इसे असंवैधानिक बताते हुए कहा कि संख्याबल के सहारे लोकतंत्र की हत्या कर दी गई। उन्होंने आगे की रणनीति तय करने की बात कही।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव यासूब अब्बास ने विपक्ष पर बहस में सक्रिय रूप से भाग न लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर यह विधेयक कानून बनता है, तो वे इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

महाराष्ट्र एआईएमआईएम अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने इसे संकीर्ण राजनीति से प्रेरित बताया और आरोप लगाया कि कुछ पार्टियों ने सरकार का समर्थन सिर्फ चुनावी मजबूरी के कारण किया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने और सड़कों पर विरोध करने का ऐलान किया।

वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुसलमानों के मुद्दों को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने वक्फ संपत्तियों के अधिकारों को लेकर भी सवाल उठाए और सरकार की नीयत पर शक जताया।

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन ने इसे असंवैधानिक बताते हुए कहा कि संभव है कि सुप्रीम कोर्ट इस कानून को रद्द कर दे। उन्होंने इसे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ प्रयोगशाला बनाने की साजिश बताया।

अब सबकी निगाहें राष्ट्रपति की मंजूरी और सुप्रीम कोर्ट में संभावित कानूनी लड़ाई पर टिकी हैं।

मोदी सरकार का कहना है कि वक़्फ़ धार्मिक मामला नहीं है, लेकिन नए प्रावधानों में वक़्फ़ के लिए शर्त रखी गई है कि व्यक्ति कम से कम 5 साल से मुसलमान हो और इस्लाम को प्रैक्टिस करता हो। संसद में असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि क्या इस्लाम प्रैक्टिस करने की पहचान दाढ़ी, कपड़े या सीसीटीवी से होगी? क्या सरकार बताएगी कि कौन "असली मुसलमान" है? वहीं कपिल सिब्बल ने पूछा कि अगर “वन नेशन, वन लॉ” की बात होती है, तो धर्म के आधार पर ऐसी शर्तें क्यों जो संविधान के समानता और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन करती हैं?

Also Watch Ravish Kumar


Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...