Skip to main content

Actor Manoj Kumar has died at the age of 87


मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड ने खोया एक महान कलाकार

#ManojKumar #BollywoodLegend #RIPManojKumar

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे।

अस्पताल के डॉ. संतोष शेठी ने बताया कि उनका निधन बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण हुआ। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने एएनआई से बातचीत में कहा कि मनोज कुमार काफी समय से बीमार थे।

24 जुलाई 1937 को जन्मे मनोज कुमार ने 1960 और 1970 के दशक में देशभक्ति से भरपूर फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Populars Posts

Ahmedabad Plane Crash: Air India Issues Helpline Number, Civil Aviation Ministry Activates Control Room

Ahmedabad Plane Crash: Air India Issues Helpline Number, Civil Aviation Ministry Activates Control Room #AhmedabadPlaneCrash #AirIndiaAI171 #BreakingNews #EmergencyResponse #AviationAccident #khabarface2face अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, नागर विमानन मंत्रालय ने कंट्रोल रूम किया सक्रिय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे। हादसा अहमदाबाद के मेघाणीनगर इलाके के पास हुआ बताया जा रहा है, जहां प्रत्यक्षदर्शियों ने आसमान में घने काले धुएं के गुबार देखे। जानकारी के अनुसार, यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दोपहर 1:17 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ था। जैसे ही दुर्घटना की खबर मिली, राहत और बचाव कार्य के लिए सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। इसके साथ ही तीन एनडीआरएफ टीमें गांधीनगर से और तीन टीमें वडोदरा से घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं।  स...