Skip to main content

Dilli High Court ki fatkaar ke baad Baba Ramdev ne 'Sharbat Jihad' wale video hataane ki baat maani



Dilli High Court ki fatkaar ke baad Baba Ramdev ne 'Sharbat Jihad' wale video hataane ki baat maani

#BabaRamdev #RoohAfza #SharbatJihad #DelhiHighCourt #khabarface2face

दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद बाबा रामदेव ने 'शरबत जिहाद' वाले वीडियो हटाने की बात मानी

योगगुरु बाबा रामदेव ने 3 अप्रैल को अपनी कंपनी के गुलाब शरबत के प्रचार के दौरान 'शरबत जिहाद' जैसा विवादित बयान दिया था, जो हमदर्द की प्रसिद्ध शरबत 'रूहत अफ़ज़ा' को लेकर था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर बहस तेज़ हो गई।

हमदर्द ने इस मामले में अदालत का दरवाज़ा खटखटाया। उनके वकील मुकुल रोहतगी ने अदालत में कहा कि बाबा रामदेव का बयान समाज में सांप्रदायिक विभाजन फैलाने वाला है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज़ जताते हुए कहा कि जब हमने 'शरबत जिहाद' वाला वीडियो देखा तो अपनी आंखों और कानों पर यक़ीन नहीं हुआ। अदालत ने इसे “अक्षम्य” और “न्यायिक अंतरात्मा को झकझोर देने वाला” करार दिया।

कोर्ट की फटकार के बाद बाबा रामदेव ने अदालत को सूचित किया कि वे हमदर्द नेशनल फाउंडेशन इंडिया के उत्पाद रूहत अफ़ज़ा के खिलाफ सभी वीडियो और प्रिंट विज्ञापन हटाने के लिए तैयार हैं। रामदेव ने यह भी कहा कि वे सभी वीडियो को हटाएंगे। 

आपको मालूम हो कि जो मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर जो वीडियो फैल चुका है, उसे पूरी तरह हटाना अब एक बड़ी चुनौती है।

यह मामला न केवल एक उत्पाद को लेकर टिप्पणी तक सीमित रह गया, बल्कि धार्मिक और सामाजिक संदर्भों को भी छू गया, जिससे न्यायपालिका को सख्त रुख अपनाना पड़ा।

Populars Posts

Mobile Theft Case Solved Within 24 Hours by Nagpada Police

Mobile Theft Case Solved Within 24 Hours by Nagpada Police Nagpada Police Recover Stolen Mobile Phones and Cash, Two Accused Arrested मुंबई में नागपाड़ा पुलिस ने तेज और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अज्ञात मोबाइल चोरी के मामले का खुलासा मात्र चौबीस घंटे के भीतर कर दिया और चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया। उन्नीस जनवरी दो हजार छब्बीस को मुंबई के लैमिंगटन रोड स्थित नवजीवन सोसाइटी में मौजूद लिबर्टी सैलून में अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में सैलून मालिक और कर्मचारियों के तीन मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। चोरी किए गए मोबाइल फोनों की कुल कीमत बत्तीस हजार रुपये बताई गई। पीड़ित की शिकायत पर नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और भारतीय न्याय संहिता की धारा तीन सौ पांच ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप काले के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक बारावकर अपराध शाखा और पुलिस उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर शेंदगे की टीम ने गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम ने पचास से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और त...