Skip to main content

Suspicious Capsules Distributed Outside Rahmatabad Graveyard, Man Arrested by Mumbai Police


Breaking Alert: Suspicious Capsules Distributed Outside Rahmatabad Graveyard, Man Arrested by Mumbai Police

मुंबई के रहमताबाद कब्रिस्तान के बाहर संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार, कैप्सूल बांटने का मामला सामने आया

मुंबई में 10 मुहर्रम की रात रहमताबाद कब्रिस्तान के बाहर एक संदिग्ध घटना सामने आई, जहां एक अज्ञात व्यक्ति लोगों के बीच कुछ कैप्सूल के पैकेट बांटता हुआ देखा गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।


पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम फैयाज बताया है और वह पुणे का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह कैप्सूल क्या थे, उनका मकसद क्या था और किन लोगों तक वह पहुंचाए गए।

पुलिस प्रशासन और स्थानीय जिम्मेदार लोगों ने लोगों को सख्त चेतावनी जारी की है कि जिसने भी उस व्यक्ति से कोई कैप्सूल लिया है, उसे हरगिज इस्तेमाल न करें। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

अगर किसी परिचित, रिश्तेदार या आसपास के किसी व्यक्ति ने अनजाने में ये कैप्सूल ले लिए हैं, तो उन्हें तुरंत सतर्क करें और सेवन करने से रोकें। अगर किसी ने भूलवश कैप्सूल खा लिया हो और तबीयत बिगड़ रही हो, तो फौरन नजदीकी डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं ताकि किसी भी बड़े नुकसान से बचा जा सके। मामले की जांच जारी है।


#MumbaiNews #Muharram2026 #RahmatabadQabristan #PoliceAlert #PublicSafety #BreakingNews #HealthWarning #KhabarFace2Face

Comments