Skip to main content

Abu Asim Azmi Demands Strict Action Against Hate Speech | Nazia Elahi Khan


Abu Asim Azmi Demands Strict Action Against Hate Speech | Nazia Elahi Khan

अबू आसिम आज़मी का बड़ा बयान, हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई की मांग

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आज़मी ने सोशल मीडिया पर गहरा अफसोस और दुख जताते हुए कहा कि नाज़िया इलाही खान और उनके जैसे कुछ लोग धर्मों के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान देकर समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

अबू आसिम आज़मी ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी की ओर से हेट स्पीच देने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बनाने का बिल लाया गया है, ताकि समाज में अमन-चैन कायम रहे और कानून-व्यवस्था खराब न हो। उनका कहना है कि नफरत फैलाने वाली भाषा समाज को कमजोर करती है और इसे रोकना बेहद जरूरी है।

#AbuAsimAzmi #HateSpeech #MaharashtraPolitics #khabarface2face #DevendraFadnavis #LawAgainstHate #SocialJustice #PeaceAndHarmony

Comments