Skip to main content

Ambadas Danve Inaugurates Shiv Sena UBT Ward 33 Office in Malvani, Calls for Public Justice and Social Service


Ambadas Danve Inaugurates Shiv Sena UBT Ward 33 Office in Malvani, Calls for Public Justice and Social Service

मालवणी दौरे पर पहुंचे शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे, शाखा उद्घाटन में संगठन विस्तार पर दिया जोर

मालवणी में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने शाखा क्रमांक 33 के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शिवसैनिकों और स्थानीय पदाधिकारियों से मुलाकात की।

अंबादास दानवे ने अपने संबोधन में कहा कि शिवसेना की शाखाएं हमेशा सर्वसामान्य लोगों को न्याय दिलाने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता की समस्याओं को समझना, उन पर सुझाव देना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई शिवसेना से जुड़ रहे हैं और पहले से भी जुड़े हुए हैं। दानवे ने भरोसा जताया कि यहां से शिवसेना लगभग 80 प्रतिशत समाजसेवा का कार्य करेगी और लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं पर सक्रिय रूप से काम करेगी।

कार्यक्रम में स्थानीय शिवसैनिकों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। नेताओं का कहना है कि आने वाले समय में शिवसेना (UBT) मालवणी और मलाड क्षेत्र में और मजबूती से जनता के बीच काम करती नजर आएगी।

#AmbadasDanve #ShivSenaUBT #Malvani #MaladWest #UddhavThackeray #MuslimSupport #MumbaiPolitics #SocialService #KhabarFace2Face #ShivSena

Comments