अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा: पेपर लीक अरबों-खरबों का धंधा, बड़े लोगों की मिलीभगत का आरोप
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि यह अरबों-खरबों रुपये का धंधा बन चुका है और इसमें कई बड़े लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जनता सड़कों पर उतरकर सरकार पर दबाव नहीं बनाएगी, तब तक यह कारोबार बंद नहीं होगा। केजरीवाल ने चेतावनी दी कि यदि ठोस कदम नहीं उठाए गए तो अगले साल भी विभिन्न परीक्षाओं में इसी तरह की गड़बड़ियां देखने को मिल सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों, परिवार और देश के भविष्य के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने की अपील की।
#ArvindKejriwal #PaperLeak #khabarface2face #EducationSystem #ExamScam #StudentRights #YouthVoice #IndiaNews #BreakingNews #EducationReform
Comments
Post a Comment
Drop a comment!