Aslam Shaikh Slams Maharashtra Government Over Pune Rave Party Case
पुणे रेव पार्टी मामले में असलम शेख का सरकार पर हमला, बोले- 'हिंदुत्व के नाम पर सिर्फ कमाई का खेल'
पुणे रेव पार्टी मामले को लेकर कांग्रेस विधायक असलम शेख ने महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि इस कार्यक्रम को प्रशासन की ओर से अनुमति दी गई थी, तो यह संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि ऐसी अवैध गतिविधियां वहां न होने पाएं। लेकिन अब कार्रवाई के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है।
असलम शेख ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठी सरकार हिंदुत्व के नाम पर राजनीति कर रही है और इसका इस्तेमाल केवल पैसे कमाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था के हर स्तर पर ऐसे लोगों को बैठाया गया है जो लोगों को परेशान करते हैं और पैसों की वसूली करते हैं। उनका दावा था कि "पैसा आ जाए तो सब कुछ ठीक हो जाता है।"
#PuneRaveParty #AslamShaikh #Congress #MaharashtraPolitics #PuneNews #Hindutva #PoliticalNews #Maharashtra #BreakingNews #Opposition #Government #khabarface2face
Comments
Post a Comment
Drop a comment!