मालवानी गेट नंबर 8 स्थित स्वराज हिंद सोसायटी के गेट के सामने बने बस स्टैंड और रिक्शा स्टैंड को लेकर स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक रिक्शा एक युवक के पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार वाहनों की आवाजाही, सड़क पर खड़ी बसें और रिक्शों की भीड़ के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोजाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि सड़क पर खड़ी रहने वाली बसों को पास स्थित बस डिपो के अंदर खड़ा किया जाए ताकि यातायात सुचारु रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। इस संबंध में पूर्व नगरसेवक सिराज शेख द्वारा भी संबंधित विभाग को पत्र दिया जा चुका है। नागरिकों ने प्रशासन और यातायात विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर बस स्टैंड और रिक्शा स्टैंड की व्यवस्था की समीक्षा करने तथा आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
#मालवानी #मालाडवेस्ट #khabarface2face #बसस्टैंड #रिक्शास्टैंड #सड़कसुरक्षा #मुंबईन्यूज़ #स्थानीयसमाचार #जनसुरक्षा #ट्रैफिकसमस्या #स्वराजहिंदसोसायटी #महाराष्ट्रन्यूज़ #मालवानीगेट8 #मुंबईट्रैफिक #नागरिकआवाज
Comments
Post a Comment
Drop a comment!