Skip to main content

BJP Yoga Session Outside Mumbai Mosque Sparks Political Debate, Supriya Shrinate Reacts


BJP Yoga Session Outside Mumbai Mosque Sparks Political Debate, Supriya Shrinate Reacts

मुंबई की मिनारा मस्जिद के बाहर आयोजित योगा सेशन को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

सुप्रिया श्रीनेत ने अपने बयान में कहा कि अगर मुसलमान सड़क पर योगा कर सकते हैं तो फिर सड़क पर नमाज़ पढ़ने पर बुलडोज़र चलाने की बात क्यों की जाती है। उन्होंने इस मुद्दे को धार्मिक समानता और सार्वजनिक स्थानों के उपयोग से जोड़ते हुए सवाल उठाया।

बताया जा रहा है कि यह योगा सेशन मुंबई की मशहूर मिनारा मस्जिद के बाहर आयोजित किया गया था, जिसमें कई लोग शामिल हुए। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल Media पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

एक तरफ कुछ लोग इसे सांप्रदायिक सौहार्द और एकता का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इसे दोहरे मापदंड का मुद्दा बनाकर सरकार को घेर रहा है।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Comments