Skip to main content

Habib Hospital Issues Medical Bulletin After Poisoning Incident During Ashura Procession; Patient Stable, Police Probe On


Habib Hospital Issues Medical Bulletin After Poisoning Incident During Ashura Procession; Patient Stable, Police Probe On

बायकुला अशूरा जुलूस में जहरीली गोलियां बांटने का आरोप, हबीब अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, मरीज खतरे से बाहर

मुंबई के बायकुला इलाके में अशूरा मुहर्रम जुलूस के दौरान अजादारों को कथित तौर पर जहरीली गोलियां बांटे जाने के मामले में हबीब हॉस्पिटल ने आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। अस्पताल के मुताबिक विक्रोली निवासी अली अब्बास कमर अब्बास सैयद को 27 जून 2026 की सुबह करीब 3 बजे संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के लक्षणों के साथ डोंगरी स्थित हबीब अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने बताया कि मुहर्रम सेवा के तहत मरीज को मुफ्त आपातकालीन इलाज दिया गया। मामले को तुरंत मेडिको-लीगल केस (MLC) के तौर पर दर्ज कर पुलिस को सूचित किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह टैबलेट रहमताबाद कब्रिस्तान, बायकुला में वितरित की गई थी।

हबीब अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अफरीन सौदागर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अस्पताल प्रबंधन को अलर्ट किया। अस्पताल के चेयरमैन जावेद सर शरॉफ ने डीसीपी मनीष कलवानिया से संपर्क कर कानूनी प्रक्रिया तेज करवाई, जिसके बाद बायकुला पुलिस स्टेशन की टीम अस्पताल पहुंची और मरीज का बयान दर्ज किया।

अस्पताल ने यह भी स्पष्ट किया कि मरीज का ICU में इलाज कंसल्टेंट डॉ. इरशाद अहमद की निगरानी में हुआ और अब मरीज खतरे से बाहर है तथा तेजी से रिकवर कर रहा है। अस्पताल ने सभी मेडिकल सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं और जांच जारी है। अस्पताल ने इस मामले में मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

#MumbaiNews #Byculla #HabibHospital #Ashura2026 #MuharramProcession #PoisoningCase #MumbaiPolice #Azadari #BreakingNews #khabarface2face

Comments