Declare It a Dumping Ground or Develop It Into a Playground: AAP Leader Raises Alarm Over Malvani Ground
Declare It a Dumping Ground or Develop It Into a Playground: AAP Leader Raises Alarm Over Malvani Ground
मालवानी मैदान को कचरा डंपिंग ग्राउंड घोषित कर दे, अन्यथा साफ कर स्थानीय लोगों के लिए मैदान विकसित करे प्रशासन: AAP नेता
मुंबई के मालवानी, मलाड गेट नंबर 7 स्थित आज़मी नगर में हिमगिरि बिल्डिंग के सामने मौजूद मैदान की बदहाल स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी की नेता Larzy Varghese ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस मैदान में फैले कचरे और गंदगी को लेकर कई बार संबंधित विभागों से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
Larzy Varghese ने कहा कि यदि प्रशासन इस मैदान को साफ नहीं कर सकता तो इसे पूरी तरह कचरा डंपिंग ग्राउंड घोषित कर दे, अन्यथा इसे साफ-सुथरा कर स्थानीय लोगों के लिए मैदान के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े इलाके में बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने के लिए यही एकमात्र खुली जगह बची है, लेकिन कई वर्षों से इसकी हालत बेहद खराब बनी हुई है।
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में मैदान में पानी भर जाएगा और कचरा पानी में सड़ने लगेगा, जिससे मच्छरों और अन्य संक्रमण फैलाने वाले कीटों की संख्या बढ़ सकती है। इसके कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा, जिसका खामियाजा यहां रहने वाले हजारों स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए ताकि बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित मैदान मिल सके और बुजुर्ग भी बिना किसी परेशानी के सुबह-शाम टहल सकें। अब देखना यह होगा कि आम आदमी पार्टी की नेता द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर संबंधित विभाग कब तक कार्रवाई करता है और मालवानी के लोगों को इस लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिल पाती है या नहीं।
Comments
Post a Comment
Drop a comment!