Fadnavis Slams CJP Jantar Mantar Protest, Says It Exposed Their Future and Intentions Like an Open Book
Fadnavis Slams CJP Jantar Mantar Protest, Says It Exposed Their Future and Intentions Like an Open Book
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फडणवीस का हमला, बोले- भविष्य और भवितव्य खुली किताब की तरह सामने आया
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने प्रदर्शनकारियों का भविष्य और भवितव्य देश के सामने खुली किताब की तरह रख दिया। फडणवीस ने कहा कि वहां लगाए जा रहे नारे और व्यक्त किए जा रहे विचार भारत के युवाओं की अभिव्यक्ति नहीं थे।
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शन को युवाओं की सच्ची अभिव्यक्ति मानने से इनकार करते हुए इसे अराजकता फैलाने की मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह संविधान के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन है। फडणवीस ने कहा कि इस आंदोलन ने आयोजकों के वास्तविक इरादों और सोच को देश के सामने उजागर कर दिया है।
#DevendraFadnavis #CJPProtest #JantarMantar #PoliticalNews #khabarface2face #Constitution #MaharashtraPolitics #BreakingNews #IndiaNews
Comments
Post a Comment
Drop a comment!