Skip to main content

Posts

Featured Post

Mumbai Coastal Road: A Major Step Towards Traffic Relief, Says Maharashtra CM Devendra Fadnavis

BMC refuses to catch biting dog in Mahim without victim's vaccination proof, leaving locals angry

BMC refuses to catch biting dog in Mahim without victim's vaccination proof, leaving locals angry मुंबई के माहिम वेस्ट के मोरी रोड इलाके में कुत्ते के काटने की एक घटना ने बीएमसी की लापरवाही और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय रहवासियों और समाजसेवियों ने आरोप लगाया है कि बीएमसी के महालक्ष्मी डॉग कंट्रोल विभाग ने एक काटने वाले कुत्ते को पकड़ने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि पीड़ित व्यक्ति ने अभी तक टीकाकरण का प्रमाण पत्र नहीं दिखाया था। गवाहों के अनुसार, डॉग वैन घटनास्थल पर उस वक्त पहुंची जब पीड़ित और कुत्ता दोनों वहीं मौजूद थे। लेकिन बीएमसी की डॉग पकड़ने वाली टीम ने यह कहते हुए कुत्ते को नहीं पकड़ा कि जब तक पीड़ित डॉक्टर से पोस्ट-बाइट वैक्सीनेशन का सबूत नहीं देता, तब तक वे कुत्ते को नहीं ले जा सकते। उन्होंने यह भी कहा कि परेल का पशु अस्पताल बिना इस तरह की डॉक्टरी रिपोर्ट के कुत्ते को दस दिन की निगरानी में नहीं रखेगा। इस पूरी घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। सामाजिक कार्यकर्ता इरफान मछीवाला ने कहा, "यह बिल्कुल बेतुकी बात ...

BMC Launches Online Booking Platform for Cremation and Burial Services

BMC Launches Online Booking Platform for Cremation and Burial Services मुंबई: भावनात्मक रूप से कठिन समय में लोगों को सुविधा देने और नगर सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने आज से एक नया Online Crematorium Management System लॉन्च कर दिया है। इस सिस्टम के जरिए लोग अब अंतिम संस्कार या दफन के लिए BMC द्वारा संचालित सुविधाओं पर स्लॉट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। यह नई सेवा शनिवार, 19 जुलाई से लाइव हो गई है और इसे BMC की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Apply’ सेक्शन में जाकर एक्सेस किया जा सकता है। Geographic Information System (GIS) तकनीक पर आधारित यह प्लेटफॉर्म BMC के Public Health और Information Technology विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है। इस सिस्टम का मकसद यह है कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और बेहतर बनाया जा सके। इसमें लोगों को रियल टाइम में स्लॉट की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी और वे अपनी धार्मिक परंपराओं व स्थान के अनुसार सुविधाजनक साइट बुक कर सकेंगे। कैसे करेगा ये सिस्टम काम? Hindustan Times की रिपोर्ट के अनु...

Piyush Goyal Inaugurates Advanced Cyber Skill Centre in Mumbai

Piyush Goyal Inaugurates Advanced Cyber Skill Centre in Mumbai   Over 2400 Jobs Offered at Mega Job Fair, Says No Unemployment in India  Skill Development Mission Helping Millions, 3 New Centres Planned in North Mumbai  मुंबई, 19 जुलाई 2025: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आज कांदिवली पूर्व स्थित कौशल विकास केंद्र में अत्याधुनिक साइबर कौशल केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र बीएमसी, एनएसडीसी और सीआईआई के संयुक्त प्रयास से स्थापित किया गया है। गोयल ने कहा कि यह साइबर सुरक्षा केंद्र क्रिंड्रियाल फाउंडेशन और डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से संचालित किया जाएगा, और इसके माध्यम से युवाओं को साइबर सुरक्षा क्षेत्र में बेहतर करियर के अवसर मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि आज से विशेष रूप से लड़कियों के लिए शिक्षा शुरू की गई है। इसी अवसर पर एक मेगा जॉब फेयर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी कंपनियों के सीईओ उपस्थित रहे। कुल 2400 नौकरियाँ उपलब्ध थीं, जिनमें से 350 युवाओं ने आवेदन किया। गोयल ने कहा कि देश में बेरोजगारी नहीं ...

Congress MLA Amin Patel Slams Forced Smart Meter Installations in Assembly

Congress MLA Amin Patel Slams Forced Smart Meter Installations in Assembly   Patel Demands Action Against Officials Coercing Citizens   Calls for Safer Power Infrastructure and End to Temporary Jumper Connections   मुंबई, 18 जुलाई: मुंबई के मुंबादेवी से कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने महाराष्ट्र विधानसभा में स्मार्ट मीटर की जबरन फिटिंग के खिलाफ जोरदार आवाज़ उठाई। पटेल ने कहा कि बिना जनता की रज़ामंदी के BEST द्वारा ज़बरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह ग़लत है। उन्होंने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा, "मैंने विधानसभा में ज़ोरदार तरीके से विरोध दर्ज कराया और सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की।" पटेल ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों की मंशा संदेहास्पद है और आम लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने अस्थायी जम्पर कनेक्शन की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए, उसे हटाकर ज़मीन के नीचे सुरक्षित केबलिंग करने की मांग की ताकि हादसों से बचा जा सके और इन्फ्रास्ट्रक्चर मज़बूत हो। Ref: https://www.facebook.com/share/v/1CH5Xp4FBb/

Girls Stripped Over Period Suspicion in Thane School. Principal, Staff Arrested Amid Parental Outrage

Girls Stripped Over Period Suspicion in Thane School. Principal, Staff Arrested Amid Parental Outrage   महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहापुर क्षेत्र में एक निजी स्कूल में छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। स्कूल की प्रिंसिपल और एक महिला अटेंडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कक्षा 5वीं से 10वीं तक की कई छात्राओं को मासिक धर्म होने के संदेह में कपड़े उतरवाकर जांच की गई। घटना मंगलवार को उस समय घटी जब स्कूल के टॉयलेट में खून के धब्बे पाए गए। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने सभी छात्राओं को स्कूल के ऑडिटोरियम में इकट्ठा किया और प्रोजेक्टर पर खून के धब्बों की तस्वीरें दिखाईं। उनसे पूछा गया कि कौन मासिक धर्म से गुजर रही है। जो छात्राएं पीरियड्स में थीं, उनसे अंगूठे का निशान लिया गया। जो नहीं थीं, उन्हें एक-एक करके टॉयलेट ले जाया गया जहां महिला अटेंडेंट ने उनकी निजी जांच की। इस घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया। बुधवार को अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ...

Slaughterhouse Closures Spark Economic and Social Struggles

Slaughterhouse Closures Spark Economic and Social Struggles   Irfan Machiwala Urges Authorities to Reassess Closure Impacts   माहिम के समाजसेवी इरफान मछीवाला ने कहा है कि स्लॉटरहाउस यानी कसाईखानों को अस्थायी रूप से बंद करने से समाज के विभिन्न वर्गों पर कई तरह की मुश्किलें पैदा होती हैं और इसका असर सिर्फ एक सेक्टर तक सीमित नहीं रहता उन्होंने कहा कि सबसे पहला और बड़ा असर रोज़ कमाने खाने वालों पर होता है जैसे कसाई और स्लॉटरहाउस में काम करने वाले मजदूर जो अपनी दिहाड़ी या नियमित आमदनी से वंचित हो जाते हैं इसके साथ ही मीट बेचने वाले दुकानदार ट्रांसपोर्टर्स और कोल्ड स्टोरेज ऑपरेटर्स को भी भारी नुकसान होता है इसके अलावा सड़क किनारे ठेले वाले छोटे व्यापारी नॉनवेज खाने की दुकानों और कबाब बेचने वालों को भी आर्थिक तौर पर भारी झटका लगता है इरफान मछीवाला ने बताया कि स्लॉटरहाउस अचानक बंद होने से ताजा गोश्त की सप्लाई में भी बाधा आती है जिससे उन समुदायों पर असर पड़ता है जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी में गोश्त पर निर्भर होते हैं मीट की आपूर्ति कम होने की वजह से इसकी कीमतों में बढ...

MNS Leader's Son Booked for Drunk Driving and Misbehaviour

MNS Leader's Son Booked for Drunk Driving and Misbehaviour   Viral Video Sparks Outrage Over Political Misuse of Power   मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना एमएनएस के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख के बेटे राहिल शेख पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने और एक महिला के साथ बदतमीजी करने का गंभीर आरोप लगा है यह घटना मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके के वीरा देसाई रोड पर सात जुलाई की रात लगभग एक बजकर तीस मिनट पर हुई पीड़ित महिला राजश्री मोरे उम्र उन्तालीस साल एक व्यवसायी महिला हैं और अंधेरी वेस्ट में रहती हैं उनका आरोप है कि राहिल ने शराब के नशे में उनकी कार को पीछे से टक्कर मारी और फिर तेज़ी से अपनी गाड़ी निकाल दी महिला ने अपने ड्राइवर को राहिल की गाड़ी का पीछा करने को कहा ताकि वह उससे जवाब ले सकें ड्राइवर ने राहिल की कार का पीछा किया और अंततः अंधेरीचा राजा के पास उसे रोका जब महिला राहिल की कार के पास पहुंचीं तो उसने बाहर आने से इनकार कर दिया इसके बाद महिला ने पुलिस को बुलाया पुलिस के हस्तक्षेप के बाद राहिल ने अपनी कार का दरवाज़ा खोला उस ...