MNS Leader's Son Booked for Drunk Driving and Misbehaviour
Viral Video Sparks Outrage Over Political Misuse of Power
मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना एमएनएस के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख के बेटे राहिल शेख पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने और एक महिला के साथ बदतमीजी करने का गंभीर आरोप लगा है यह घटना मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके के वीरा देसाई रोड पर सात जुलाई की रात लगभग एक बजकर तीस मिनट पर हुई
पीड़ित महिला राजश्री मोरे उम्र उन्तालीस साल एक व्यवसायी महिला हैं और अंधेरी वेस्ट में रहती हैं उनका आरोप है कि राहिल ने शराब के नशे में उनकी कार को पीछे से टक्कर मारी और फिर तेज़ी से अपनी गाड़ी निकाल दी महिला ने अपने ड्राइवर को राहिल की गाड़ी का पीछा करने को कहा ताकि वह उससे जवाब ले सकें
ड्राइवर ने राहिल की कार का पीछा किया और अंततः अंधेरीचा राजा के पास उसे रोका जब महिला राहिल की कार के पास पहुंचीं तो उसने बाहर आने से इनकार कर दिया इसके बाद महिला ने पुलिस को बुलाया
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद राहिल ने अपनी कार का दरवाज़ा खोला उस वक्त वह नशे की हालत में था और बिना शर्ट के बाहर निकला बाहर आते ही उसने महिला को गालियां देना शुरू कर दिया और उसे धमकाया
इस पूरी घटना का वीडियो खुद महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया जिसमें राहिल पुलिस की मौजूदगी में महिला को अपशब्द कहता और धमकाता दिखाई दे रहा है वीडियो में वह कहते सुना जा सकता है मेरे पापा एमएनएस में महाराष्ट्र के वाइस प्रेसिडेंट हैं बस पैसे ले लो और मुझे छोड़ दो
राहिल ने महिला को अमीर नहीं होने की बात कहकर नीचा दिखाने की कोशिश की और यह भी कहा कि वह एमएनएस प्रमुख के घर जाकर उनका नाम लेकर पैसे ले ले साथ ही उसने महिला और पुलिस दोनों को गालियां दीं और अभद्रता की
महिला ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में यह भी कहा कि राहिल उनके पास आने की कोशिश कर रहा था और बार बार उन्हें धमका रहा था वह अपने राजनीतिक रसूख की डींगे भी हांक रहा था
वीडियो में महिला कहती हैं तुम शराब पीकर गाड़ी चला रहे हो और मुझे टक्कर मारते हो ऊपर से मुझे ही गालियां दे रहे हो अब अपने बाप की धौंस दिखा रहे हो क्या तुम्हारे पापा ने कहा था कि नशे में गाड़ी चलाओ और लोगों की कार में टक्कर मारो
पुलिस ने राहिल को मौके से अंबोली पुलिस स्टेशन ले जाकर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा उनहत्तर महिला की शालीनता का अपमान करने वाला शब्द इशारा या कृत्य धारा दो सौ इक्यासी लापरवाही से वाहन चलाना धारा एक सौ पच्चीस किसी की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना के तहत केस दर्ज किया है साथ ही मोटर वाहन अधिनियम की धारा एक सौ पचासी शराब या नशे में गाड़ी चलाना के तहत भी कार्रवाई की गई
सूत्रों के अनुसार पीड़िता वही महिला हैं जो पहले अभिनेत्री राखी सावंत की करीबी मानी जाती थीं लेकिन बाद में उनके बीच अनबन हो गई थी उन्होंने हाल ही में एक वीडियो में मराठी भाषा को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसके बाद वर्सोवा के एमएनएस कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी
बाद में महिला ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए वह वीडियो डिलीट कर दिया था अब वही महिला इस नए मामले में फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार बतौर पीड़िता जिन्हें नशे में धुत एक राजनीतिक नेता के बेटे की गुंडागर्दी का सामना करना पड़ा
यह मामला केवल शराब पीकर गाड़ी चलाने का नहीं बल्कि राजनीतिक रसूख और सत्ता के दुरुपयोग का भी प्रतीक बन गया है पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर और वायरल वीडियो ने इस घटना को और भी गंभीर बना दिया है
अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस और कानून इस रसूखदार नेता के बेटे के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं और क्या पीड़िता को इंसाफ मिल पाता है या नहीं
#MNS #DrunkDriving #PoliticalMisuse #RahilShaikh #MumbaiCrime #khabarface2face