Malvani Gate No. 8: Maulana Abul Kalam Azad Ground in Poor Condition, Broken Glass Poses Injury Risk to Children
Malvani Gate No. 8: Maulana Abul Kalam Azad Ground in Poor Condition, Broken Glass Poses Injury Risk to Children
मालवणी गेट नंबर 8 के मौलाना अबुल कलाम आजाद मैदान की बदहाल स्थिति, कांच के टुकड़ों से बच्चों को चोट लगने का खतरा
मुंबई, मालवणी | 1 सितंबर 2026:
फुटबॉल कोच अकबर अंसारी की शिकायत पर मालवणी गेट नंबर 8 स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मैदान की स्थिति का जायजा लिया गया। कोच ने मैदान में जगह-जगह पड़े कांच के टुकड़ों और मैदान की खस्ता हालत को लेकर चिंता जताई है।
फुटबॉल कोच अकबर अंसारी के अनुसार, मैदान में फुटबॉल खेलने वाले बच्चों को कई बार कांच के टुकड़ों से चोट लगने का खतरा रहता है। उनका आरोप है कि रात के समय कुछ लोग मैदान में बैठकर शराब का सेवन करते हैं और शराब की बोतलें तोड़कर वहीं छोड़ देते हैं। इससे बच्चों के हाथ-पैर में चोट लग सकती है और गंभीर नुकसान होने की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों और बच्चों के आने-जाने तथा वॉकिंग के रास्ते पर भी कांच के टुकड़े दिखाई देने की बात सामने आई है, जिससे पैदल चलने वालों के लिए भी खतरा बना हुआ है।
मैदान में बिजली की लाइट का एक खंभा भी गिरा हुआ बताया गया है। इसके अलावा मैदान में लगाए गए बैरिकेड्स और जालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। आरोप है कि कुछ नशेड़ी लोग मैदान की जालियां और अन्य सामान तक ले जा रहे हैं, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हो रहा है।
फुटबॉल कोच अकबर अंसारी ने बीएमसी और संबंधित प्रशासन से मांग की है कि मैदान की नियमित रूप से सफाई कराई जाए, कांच के टुकड़ों को हटाया जाए, क्षतिग्रस्त लाइट के खंभे और जालियों की मरम्मत कराई जाए तथा रात के समय मैदान में शराब पीने वालों पर रोक लगाई जाए।
अब सवाल यह है कि बच्चों की सुरक्षा और मैदान की व्यवस्था को लेकर प्रशासन कब ठोस कदम उठाएगा?
इस मामले में स्कूल के मासूम बच्चों की क्या मांग है और वे प्रशासन से क्या अनुरोध कर रहे हैं, यह भी इस कवरेज में सामने आएगा।
Comments
Post a Comment
Drop a comment!