Skip to main content

Old Bridge Collapse in Pune’s Kundamala Triggers Major Tourist Tragedy


Old Bridge Collapse in Pune’s Kundamala Triggers Major Tourist Tragedy  

Over Two Dozen Missing, Multiple Feared Dead in Indrayani River Mishap  

महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल इलाके में कुंडमाला के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक टूट गया जिससे वहां मौजूद लगभग दस से पंद्रह पर्यटक नदी में गिर गए। यह हादसा रविवार को हुआ जब कई पर्यटक नदी के पास घूमने पहुंचे थे। 

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक पांच लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है जबकि पच्चीस से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है और राहत व बचाव कार्य तेजी से जारी है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल काफी पुराना और जर्जर हालत में था लेकिन इसके बावजूद लोग यहां बेधड़क घूमने आते थे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पीड़ितों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

इस घटना ने प्रशासन की तैयारियों और पर्यटक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा ऑडिट करवाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। 

#PuneBridgeCollapse #IndrayaniRiver #KundmalaTragedy #TouristSafety #khabarface2face

Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...