Skip to main content

Double-Decker Trains Proposed to Ease Mumbai Local Train Overcrowding


Double-Decker Trains Proposed to Ease Mumbai Local Train Overcrowding  

Social Workers Urge Urgent Adoption to Prevent Railway Deaths

मुंबई के माहिम इलाके के समाजसेवियों इरफान मछीवाला और फारूक ढाला ने लोकल ट्रेन हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए वेस्टर्न, सेंट्रल और हार्बर लाइन पर डबल डेकर ट्रेनें शुरू करने का सुझाव दिया है

उनका कहना है कि डबल डेकर कोच की शुरुआत से यात्री क्षमता में काफी बढ़ोतरी हो सकती है जिससे पिक ऑवर में होने वाली दुर्घटनाओं और प्लेटफॉर्म से गिरने जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है

इरफान मछीवाला ने कहा कि मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें भारी दबाव में हैं रोज लाखों यात्री सफर करते हैं और मौजूदा ढांचा इस दबाव को झेलने में नाकाम हो रहा है डबल डेकर ट्रेनें इस समस्या का एक असरदार समाधान बन सकती हैं और इससे कई जिंदगियां बच सकती हैं

फारूक ढाला ने भी इसी भावना को दोहराते हुए कहा कि यह सिर्फ एक सुझाव नहीं बल्कि एक गंभीर अपील है हम रेल मंत्रालय और केंद्र तथा राज्य सरकार से निवेदन करते हैं कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करें क्योंकि यह रोजाना की यात्रा को पूरी तरह बदल सकता है और कई अनावश्यक हादसों को रोका जा सकता है

#MumbaiLocal #DoubleDeckerTrain #RailwaySafety #PublicDemand #khabarface2face

Populars Posts

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway

Mumbai: Four Members of a Family Die Mysteriously in Pydhonie After Consuming Watermelon, Probe Underway मुंबई के पायधोनी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान  अब्दुल्ला दोकाडिया (40),  उनकी पत्नी नसरिन दोकाडिया (35) और  उनकी दो बेटियां आयशा (16) व ज़ैनब (13)  के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था, जिसके बाद देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया। कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह तक उल्टी-दस्त जैसे गंभीर लक्षण सामने आए। परिजनों ने पहले उन्हें स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। सबसे छोटी बेटी की सुबह मौत हुई, जबकि परिवार के मुखिया ने रात में दम तोड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। Watch Dcp Pravin Mundhe Video फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम ...