Skip to main content

Rafiq Shaikh Questions BMC Budget, Raises Ground Reality Concerns in Civic House Speech

Rafiq Shaikh Questions BMC Budget, Raises Ground Reality Concerns in Civic House Speech

मुंबई महानगरपालिका में 21 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में वार्ड 48 मालवानी के नगरसेवक रफीक शेख ने बजट पर अपनी विस्तृत और तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बजट एंबिशन, स्केल और इंटेंट तो दिखाता है, लेकिन प्रायोरिटीज, एग्जीक्यूशन और ग्राउंड लेवल इंपैक्ट को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम मुंबईकर केवल कागज़ी घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीन पर वास्तविक बदलाव चाहता है, जिसमें साफ पानी, बेहतर सड़कें, कम ट्रैफिक, स्वच्छ वातावरण, अच्छी शिक्षा और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।

रफीक शेख ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में बीएमसी का बजट लगभग दोगुना हो गया है, लेकिन इसके बावजूद आम नागरिक की जीवन गुणवत्ता में वैसा सुधार दिखाई नहीं देता। उन्होंने सड़कों पर गड्ढे, हर साल होने वाली बाढ़, अस्थिर जल आपूर्ति और सार्वजनिक सेवाओं पर बढ़ते दबाव को ग्राउंड रियलिटी बताते हुए सवाल उठाया कि बजट बढ़ने के बावजूद लोगों को राहत क्यों नहीं मिल रही।

स्वास्थ्य क्षेत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ के बजट के बावजूद अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक है। अस्पतालों में भीड़, बेड की कमी, आउटडेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पेशलाइज्ड सेवाओं की कमी गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिमी उपनगरों में बच्चों के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि गरीब परिवारों को मजबूरन निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।

मालवानी क्षेत्र की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वहां 70 प्रतिशत से अधिक आबादी स्लम में रहती है और कोई पूर्ण विकसित म्युनिसिपल अस्पताल नहीं है। उन्होंने जनवरी 2026 में हुए सिलेंडर ब्लास्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि समय पर उचित इलाज न मिलने और अस्पतालों के बीच शिफ्टिंग के कारण कई लोगों की जान चली गई, जो सिस्टम की बड़ी विफलता को दर्शाता है।

उन्होंने केईएम ट्रेनिंग सेंटर को फुल-फ्लेज हॉस्पिटल में बदलने, एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं शुरू करने और डायलिसिस सेंटर स्थापित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि कई जगह अस्पतालों के लिए जमीन आरक्षित होने के बावजूद नए अस्पताल नहीं बन रहे, जो बेहद चिंताजनक है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने कई खामियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि म्युनिसिपल स्कूलों में छात्रों की संख्या घट रही है, शिक्षकों की कमी है, डिजिटल सुविधाएं नहीं हैं और स्कूलों की हालत खराब है। विशेष बच्चों के लिए पर्याप्त स्कूल और संसाधन नहीं होने के कारण कई बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने डिजिटल क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, स्किल डेवलपमेंट और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग की।

सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर उन्होंने गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कों को बार-बार खोदा जा रहा है, विभागों में समन्वय की कमी है और अधूरे प्रोजेक्ट्स लोगों के लिए परेशानी बन रहे हैं। उन्होंने ठेकेदारों की जवाबदेही तय करने और थर्ड पार्टी ऑडिट की मांग की।

जल विभाग पर बोलते हुए उन्होंने पानी के प्रदूषण और पुरानी पाइपलाइनों को बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन फटने और अवैध कनेक्शन के कारण लोगों तक दूषित पानी पहुंच रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने पुरानी पाइपलाइनों के ऑडिट और रिप्लेसमेंट की मांग की।

ड्रेनेज सिस्टम को लेकर उन्होंने बताया कि कई जगह माइनर नालों का कनेक्शन मेजर ड्रेनेज से नहीं है, जिससे पानी सीधे खुले क्षेत्रों और मैंग्रोव में जा रहा है। इससे जलभराव, पर्यावरण नुकसान और स्वास्थ्य संकट की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने मानसून से पहले तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने पीसीओ और एसडब्ल्यूएम विभाग में स्टाफ की भारी कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने तत्काल भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

ड्रग्स के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल कानून व्यवस्था का नहीं बल्कि सामाजिक और स्वास्थ्य का भी बड़ा मुद्दा है। उन्होंने गरीब परिवारों के लिए सरकारी रिहैबिलिटेशन सेंटर स्थापित करने की मांग की।

उन्होंने सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा, गार्डन और प्लेग्राउंड में सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने पर भी जोर दिया। साथ ही नगर निगम के राजस्व बढ़ाने के लिए टैक्स सुधार, डिजिटल सर्वे, लीजिंग और सोलर एनर्जी जैसे सुझाव दिए।

अपने संबोधन के अंत में रफीक शेख ने कहा कि मुंबई केवल इंफ्रास्ट्रक्चर की नहीं बल्कि लोगों की शहर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बजट का असली असर तभी माना जाएगा जब हर वार्ड, खासकर स्लम क्षेत्रों में, जमीन पर बदलाव दिखाई देगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ 25 लाख का फंड देकर जनप्रतिनिधियों से विकास की उम्मीद करना अव्यावहारिक है और इसे पुनर्विचार की जरूरत है।

उन्होंने अपने भाषण का समापन इस बात के साथ किया कि अगर स्वास्थ्य, सड़क, पानी और ड्रेनेज सिस्टम मजबूत नहीं होंगे तो पूरा शहर प्रभावित होगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि यह बजट सिर्फ दस्तावेज न बनकर वास्तविक परिवर्तन का माध्यम बने और हर नागरिक तक इसका लाभ पहुंचे।

Populars Posts

Malvani MD Drugs Row: Wasim Shaikh Says He Was Deceived and Trapped

Malvani MD Drugs Row: Wasim Shaikh Says He Was Deceived and Trapped मालवणी MD ड्रग्स मामले में वसीम शेख का बयान, “मुझे धोखा देकर फंसाया गया” मुंबई के मालवणी इलाके में चर्चित “MD ड्रग्स रैकेट” मामले को लेकर सामना नगर म्हाडा ग्राउंड, मालवणी गेट नंबर 8 स्थित वसीम मंडप के मालिक वसीम शेख ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया है।  वसीम शेख ने कहा कि इस पूरे मामले में उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अक़रम नाम के व्यक्ति ने उनके साथ धोखा किया, गेम खेला, चीटिंग की और उन्हें ब्लैकमेल किया।  वसीम शेख ने अपने बयान में कहा कि अगर वह किसी गलत काम में शामिल होते तो वह अपनी ही जगह पर ऐसा काम कभी नहीं करते, बल्कि कहीं और करते। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत के कानून और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है और सच सामने आएगा।  उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी नेता विनोद शेलार और रिज़वाना खान उन्हें अच्छी तरह जानते हैं और जानते हैं कि वह किस तरह के इंसान हैं।  वसीम शेख ने आगे दावा किया कि विधायक असलम शेख ने उनसे कहा है कि अगर वह गलत साबित हुए तो उनका साथ नहीं दिया ज...

Malvani MHB Colony ke gaddhe mein gira Ek bike sawar

MHB कॉलोनी में रोड कंस्ट्रक्शन के दौरान बड़ा हादसा, CCTV में गड्ढे में गिरता दिखा बाइक सवार मालाड मालवानी की MHB कॉलोनी में रोड कंस्ट्रक्शन के दौरान खुले गड्ढे में एक बाइक सवार के गिरने का मामला सामने आया है। देखा जा सकता है कि यह CCTV वीडियो 7 मई 2026 की रात करीब 2:45 बजे का है और घटना चॉल नंबर 13 के पास हुई। CCTV फुटेज में बाइक सवार अचानक गड्ढे में गिरता दिखाई दे रहा है। फिलहाल यह व्यक्ति कौन था इसकी पहचान नहीं हो सकी है और हादसा किस परिस्थिति में हुआ इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह के हादसे रोकने के लिए निर्माण स्थल और गड्ढों के आसपास तुरंत बैरिकेड्स लगाए जाएं ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। #Mumbai #MHBColony #RoadConstruction #CCTVFootage #BikeAccident #MumbaiNews #MaladNews #RoadSafety #BreakingNews #KhabarFace2Face

MLA Aslam Shaikh Explains SIR, Census & SRA Survey at Malvani Public Awareness Camp

MLA Aslam Shaikh Explains SIR, Census & SRA Survey at Malvani Public Awareness Camp मालवणी में जनजागृति शिविर आयोजित, MLA असलम शेख ने SIR, जनगणना और SRA सर्वे को लेकर लोगों को किया जागरूक मालवणी के रमज़ान अली हाई स्कूल में शुक्रवार 22 मई 2026 को शाम 6:30 बजे जनजागृति शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक असलम शेख ने SIR, जनगणना और SRA सर्वे को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय मुंबई शहर में एक साथ तीन बड़े काम चल रहे हैं और बहुत कम इलाकों में ये तीनों प्रक्रियाएं एक साथ हो रही हैं। असलम शेख ने बताया कि कहीं जनगणना (Census) का काम चल रहा है तो कहीं SRA की तरफ से बायोमेट्रिक और घरों के सर्वे का काम जारी है। उन्होंने कहा कि मुंबई के स्लम इलाकों में महाराष्ट्र सरकार और SRA की तरफ से बायोमेट्रिक सर्वे, घरों की मैपिंग और डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति कन्फ्यूज न हो और अपने-अपने एरिया में लोगों को सही जानकारी दें। उन्होंने कहा कि गांवठन इलाकों में बायोमेट्रिक सर्वे नहीं होगा, लेकिन वहां SRA और जनगणना का काम जरूर होगा। जबकि पू...

MD drug racket busted in Mumbai, chemicals and narcotics worth Rs 13.69 crore seized by police

MD drug racket busted in Mumbai, chemicals and narcotics worth Rs 13.69 crore seized by police Malvani and Manori (Gorai) locations linked to major MD drug manufacturing racket busted by Mira Bhayander-Vasai Virar Crime Branch. Police seized chemicals, laboratory equipment and MD drugs worth over Rs 13.69 crore during the operation. Several accused have been arrested and further investigation is underway. #khabarface2face #MumbaiCrime #MaharashtraPolice #MDrugCase #DrugRacket #CrimeBranch #Malvani #AzmiNagar #Gorai #MDDrugs #MumbaiNews #MiraRoad #NayaNagar #CrimeNews #DrugBust #IndiaNews #BreakingNews #PoliceAction

Malwani Police Conduct Flag March Ahead of Bakra Eid to Ensure Peace and Security

Malwani Police Conduct Flag March Ahead of Bakra Eid to Ensure Peace and Security मालवानी में बकरा ईद से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, अमन-ओ-अमान कायम रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त मुंबई के मालवानी इलाके में बकरा ईद के मद्दे नज़र मंगलवार 26 मई को मालवानी पुलिस की ओर से बड़े पैमाने पर रूट मार्च निकाला गया। इलाके में अमन-ओ-अमान और कानून व्यवस्था बरकरार रखने के मकसद से निकाले गए इस मार्च में ACP नीता पाडवी और मालवानी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र नगरकर खुद मौजूद रहे। पुलिस का यह फ्लैग मार्च मालवानी गेट नंबर 5, 6, 7 और 8, म्हाडा, अंबुजवाड़ी समेत पूरे मालवानी इलाके से होकर गुज़रा। इस दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात नज़र आया। रूट मार्च के जरिए आम लोगों को यह पैगाम देने की कोशिश की गई कि त्योहार के दौरान सुरक्षा इंतज़ामात पूरी तरह मजबूत हैं और किसी भी तरह की अफवाह या अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इलाके के नागरिकों से अपील की कि वह भाईचारा, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दे...