Ward 49 faces lack of hospital, schools and jobs; urgent civic action needed
Ward 49 की नगरसेविका संगीता कोहली ने BMC हाउस में अपने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को उठाया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक रूप से सुंदर होने के बावजूद इलाके में अस्पताल, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। खासतौर पर कोली समाज को बजट में कोई सहायता नहीं मिली, जबकि मछुआरे बढ़ती डीजल कीमतों से परेशान हैं। गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है और कई बार रास्ते में ही डिलीवरी जैसी घटनाएं हो जाती हैं। उन्होंने क्षेत्र में अस्पताल, स्कूल और बच्चों के लिए खेल मैदान की तत्काल आवश्यकता बताते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।