Skip to main content

Mahim Fort May Soon Become Mumbai's Tourist Hub


Mumbai News: BMC Chief Bhushan Gagrani Reviews Dust Pollution Measures At Dadar’s Shivaji Park, Proposes Mahim Fort Tourism Push

Mahim Fort May Soon Become Mumbai's Tourist Hub  

मुंबई में शिवाजी पार्क के आसपास बढ़ते धूल प्रदूषण को रोकने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे यानी IIT-B के विशेषज्ञों के साथ मिलकर दीर्घकालिक समाधान की योजना पर काम शुरू किया है।

मंगलवार को मुंबई के म्युनिसिपल कमिश्नर भूषण गगरानी ने शिवाजी पार्क और उसके चारों ओर के वॉकवे का दौरा किया और अधिकारियों को नियमित सफाई, मरम्मत और परिसर की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पिछले महीने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल और IIT-B की रिपोर्ट के निर्देशों के बाद बीएमसी ने धूल प्रदूषण को कम करने के लिए दो सौ सौ वर्गमीटर के दो टेस्ट प्लॉट्स पर टिकाऊ घास बिछाने का कार्य शुरू किया है।

हालांकि स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्क में सार्वजनिक कार्यक्रमों की अनुमति होने के कारण केवल घास टिकाऊ समाधान नहीं हो सकता।

गगरानी ने कहा कि IIT-B इस मुद्दे पर अध्ययन कर रहा है और जो भी निर्णय होंगे, वे विशेषज्ञों की सिफारिशों पर आधारित होंगे।

इस दौरे में उनके साथ स्थानिक विधायक महेश सावंत और जी साउथ वार्ड के सहायक आयुक्त विनायक विसपुते भी मौजूद थे।

कुछ साल पहले शिवाजी पार्क की बाउंड्री वॉल को सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत रंग-बिरंगे टाइल्स से सजाया गया था, लेकिन हाल की निरीक्षण यात्रा में स्थानीय लोगों ने इस डिजाइन पर असंतोष जताया और दीवार को उसके मूल स्वरूप में लौटाने की मांग की।

लोगों की इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए कमिश्नर ने अधिकारियों को समय पर मरम्मत करने और दीवार की नियमित देखरेख के निर्देश दिए।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिवाजी पार्क में साल में 45 दिनों तक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी हुई है।

इस बीच भूषण गगरानी ने महिम किले का भी दौरा किया। यह किला एक धरोहर स्थल है और उन्होंने इसके संरक्षण के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को समेकित योजना के तहत किए जाने की आवश्यकता जताई।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि महिम किले को मुंबई का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बनाने के उपायों पर विचार किया जाए ताकि आने वाले समय में यह एक मुख्य आकर्षण का केंद्र बन सके।

इसी दौरान शिवाजी पार्क के पास स्थित महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के निवास पर कमिश्नर ने उनसे मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात का उद्देश्य अभी तक आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है।

#BMC #ShivajiPark #MahimFort #MumbaiNews #DustPollution #IITBombay #RajThackeray #khabarface2face

Comments